जापान में छाई 'धुरंधर', फिल्मार्क्स ऑडियंस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची फिल्म

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 03:12 PM

great response to dhurandhar in japan from audience

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को जापान में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को जापान में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने जापान के सबसे बड़े फिल्म, ड्रामा और एनीमे रिव्यू प्लेटफॉर्म 'फिल्मार्क्स' की ऑडियंस सैटिस्फैक्शन रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म की शुरुआती प्रतिक्रिया ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नई उपलब्धि दर्ज की है।

दर्शकों की रेटिंग के आधार पर मिली बड़ी सफलता
जापान में फिल्मार्क्स को फिल्मों की शुरुआती लोकप्रियता और दर्शकों की प्रतिक्रिया का एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसकी पहले दिन की रैंकिंग दर्शकों द्वारा दी गई औसत रेटिंग के आधार पर तय की जाती है। 'धुरंधर' को इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय, जोशीले संगीत और रोमांच से भरपूर अंदाज के लिए दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

जापानी दर्शकों के दिलों में बनाई जगह
भारतीय फिल्मों को जापान में लंबे समय से दर्शकों का समर्थन मिलता रहा है। अब 'धुरंधर' भी वहां के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में सफल होती नजर आ रही है। फिल्मार्क्स की ऑडियंस सैटिस्फैक्शन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर डेब्यू करना इस बात का संकेत है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति जापानी दर्शकों को पसंद आ रही है।

भारतीय सिनेमा की बढ़ती ग्लोबल पहुंच
'धुरंधर' की जापान में मिली सफलता भारतीय फिल्मों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाती है। फिल्म का शानदार रिस्पॉन्स यह साबित करता है कि मजबूत कहानी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय सिनेमा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों से जुड़ रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!