Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Jul, 2026 06:21 PM

Ranveer Singh : रणवीर सिंह को हमेशा से ही उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है लेकिन फिल्म धुरंधर के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों की कतार में और मजबूती से खड़ा कर दिया। धुरंधर और...
Ranveer Singh : रणवीर सिंह को हमेशा से ही उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है लेकिन फिल्म धुरंधर के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों की कतार में और मजबूती से खड़ा कर दिया। धुरंधर और उसके सीक्वल की कामयाबी के बाद अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म प्रलय की तैयारियों में व्यस्त हैं।
वही, निजी जिंदगी में भी रणवीर के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। वह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का एक पुराना लेकिन मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला फैन उनसे फ़्लर्ट करती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद रणवीर सिंह वापिस फ़्लर्ट करने के बजाय उनको कहते हैं कि- दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
रणवीर सिंह से महिला फैन ने किया फ्लर्ट
इस वीडियो में आप देख सकते हैं लाल रंग की टी-शर्ट पहने रणवीर सिंह एक कॉफी आउटलेट में दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह वीडियो मुंबई में आयोजित उनके ब्रांड Super You के प्रोमोशनल इवेंट का है। इवेंट के दौरान रणवीर कुछ समय के लिए कॉफी काउंटर पर पहुंचे, जहां वह खुद कॉफी बनाते हुए नजर आए। उसी दौरान मौजूद एक फैन ने उनकी जमकर तारीफ की ओट हंसी-मजाक के अंदाज में उनसे फ़्लर्ट करने की पूरी कोशिश की, जिसका रणवीर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया।
फिंगर क्रॉस्ड कर के रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब
वीडियो में लड़की कहती हुई दिख रही है कि- कॉफी बनाने में तो आपने पूरी केमिस्ट्री लगा दी। इस पर रणवीर भी हसते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं- इतना फ़्लर्ट मत करो, मैं जल्द ही दो बच्चों का बाप बनने वाला हूँ। इतनी बात सुनते ही वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हसने लग जाते हैं।
इस वीडियो में सबसे खास बात यह थी कि रणवीर ने ये सब बातें फिंगर क्रॉस्ड करते हुए बोलीं। उनके फैंस ने उनका यह अंदाज बहुत जल्दी नोटिस कर लिया। जैसी ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई, हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। किसी ने उनके फिटनेस की तारीफ की तो किसी ने उनके अंजदा की तारीफ की। उनकी फिंगर क्रॉस्ड देखकर यह कहा जा सकता है कि वो नहीं चाहते उनके परिवार को किसी की नजर लगे।
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह
19 अप्रैल को रणवीर सिंह और दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी रिवील की थी। इससे पहले दोनों की एक बेटी है। फ़िलहाल दीपिका इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर एन्जॉय कर रही हैं।