Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Aug, 2026 11:44 AM

Rhea Chakraborty on Sushant Case : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित उनके घर में निधन हो गया था। इस मामले की जांच के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था। सुशांत की मौत...
Rhea Chakraborty on Sushant Case : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित उनके घर में निधन हो गया था। इस मामले की जांच के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था। सुशांत की मौत से जुड़े केस में रिया को करीब 27 दिन जेल में बिताने पड़े, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इस पूरे विवाद ने रिया के साथ-साथ उनके परिवार को भी काफी प्रभावित किया। अब कई साल बाद रिया ने उस मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को किन परेशानियों से गुजरना पड़ा।
रिया की वजह से चली गई पिता की नौकरी
हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान ने रिया चक्रवर्ती से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सुशांत सिंह राजपूत केस और उससे जुड़े विवादों को लेकर बातचीत हुई। रिया ने बताया कि इस पूरे मामले का असर सिर्फ उनकी जिंदगी पर नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ा। उन्होंने दावा किया कि विवाद के चलते उनके पिता और रिटायर्ड आर्मी अधिकारी इंद्रजीत चक्रवर्ती को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
पिता को मिला बड़ा ऑफर लेकिन
रिया के मुताबिक, उनके पिता को एक अस्पताल में वरिष्ठ पद पर काम करने का प्रस्ताव मिला था और जल्द ही उनकी जॉइनिंग भी होने वाली थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था लेकिन अस्पताल के प्रबंधन को जब यह जानकारी मिली की इंद्रजीत चक्रवर्ती, रिया के पिता हैं तो स्थिति बदल गई। रिया का कहना है कि प्रबंधन ने बाद में उन्हें उस पद पर नियुक्त करने से इंकार कर दिया। उनके अनुसार, सिर्फ रिया से रिश्ते और उनके सरनेम की वजह से उनके पिता के हाथ से यह नौकरी निकल गई।

भाई शोविक की IIM से चली गई सीट
रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया की भाई शौविक ने CAT परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और उसका IIM में एडमिशन भी हो गया था। फीस तक जमा कर दी गई थी लेकिन 2020 में हुए पूरे विवाद और उनकी गिरफ्तारी के बाद उसकी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ सकी। रिया के मुताबिक, इस घटना ने शोविक का काफी समय बर्बाद कर दिया।
बर्बाद हुआ रिया का करियर
इतना ही नहीं इस केस की वजह से रिया के करियर पर भी काफी असर पड़ा। उन्होंने इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया लेकिन रिया ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। उनके और उनके भाई ने मिलकर अपना बिजनेस स्टार्ट किया, जिसकी वजह से आज वो करोड़ों की मालकिन हैं। उनके ब्रांड का नाम'Chapter 2 Drip है।

'द ट्रेटर्स 2' में दिखीं रिया चक्रवर्ती
अगर उनके काम को देखा जाए तो फ़िलहाल रिया को अभी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में देखा जा रहा है।