सचिंद्र नाथ सान्याल बनने के लिए रोहित सराफ ने झोंकी ताकत, मल्लखंभ और कुश्ती की ली ट्रेनिंग

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 05:21 PM

rohit saraf the revolutionaries sachindra nath sanyal transformation

‘द रिवॉल्यूशनरीज’ में सचिंद्र नाथ सान्याल बनने के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने फिजीक पर काम किया और मल्लखंभ-कुश्ती की ट्रेनिंग ली।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रोहित सराफ जल्द ही ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ में एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग है। अभिनेता इस सीरीज़ में स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज़ की झलक और ट्रेलर में रोहित के लुक ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। एक युवा क्रांतिकारी के रूप में उनका बदला हुआ अंदाज लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

इस किरदार को पर्दे पर विश्वसनीय तरीके से पेश करने के लिए रोहित सराफ ने अपने लुक के साथ-साथ अपनी फिजीक पर भी काफी मेहनत की है। 

15 महीने में बदली फिजीक
किरदार की तैयारी के बारे में बात करते हुए रोहित सराफ ने बताया कि उन्हें अपने शरीर को किरदार के मुताबिक ढालने में करीब 15 महीने लगे। इसके अलावा उन्होंने सीरीज़ के लिए अलग-अलग शारीरिक कलाओं की लगभग तीन महीने तक ट्रेनिंग ली। रोहित ने बताया, “मुख्य रूप से मेरी तैयारी शारीरिक थी। अपने शरीर को बदलने में मुझे लगभग 15 महीने लगे, जबकि सीरीज़ के लिए अलग-अलग कला विधाओं की ट्रेनिंग करीब तीन महीने तक चली।”

अभिनेता के मुताबिक, जब वह पहली बार निर्देशक निखिल आडवाणी से मिले थे, तब उन्हें किरदार की फिजीक को लेकर एक खास निर्देश मिला था। निखिल आडवाणी चाहते थे कि रोहित की बॉडी हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के मशहूर किरदार जैसी हो। रोहित ने कहा, “जब मैं पहली बार निखिल सर से मिला, तो उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मेरी फिजीक ‘फाइट क्लब’ में ब्रैड पिट जैसी हो।”

उन्होंने आगे बताया कि उस वक्त उन्हें लगा था कि वह पहले से फिट और एक्टिव हैं, लेकिन ‘फाइट क्लब’ वाले ब्रैड पिट जैसी फिजीक हासिल करना उनके लिए बिल्कुल अलग चुनौती थी। रोहित ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि मैं सक्रिय था, फिट था, लेकिन निश्चित तौर पर ‘फाइट क्लब’ वाले ब्रैड पिट जैसा नहीं था। इसलिए मेरी तैयारी का एक बड़ा हिस्सा अपने शरीर को उस स्तर तक ले जाना था, जैसा निखिल सर इस किरदार के लिए चाहते थे।”

मल्लखंभ और कुश्ती की भी ली ट्रेनिंग
रोहित सराफ की तैयारी सिर्फ जिम और फिजीक तक सीमित नहीं रही। निखिल आडवाणी चाहते थे कि अभिनेता उस दौर के क्रांतिकारी की शारीरिक क्षमता और मूवमेंट को भी सही तरीके से समझें। इसके लिए रोहित ने मल्लखंभ, कुश्ती और दूसरी शारीरिक कलाओं की ट्रेनिंग ली। अभिनेता ने बताया कि ये ट्रेनिंग काफी मुश्किल और थकाने वाली थीं। वह लगातार अपनी ट्रेनिंग के वीडियो निखिल आडवाणी के साथ शेयर करते थे, ताकि निर्देशक उनके काम और प्रगति को देख सकें।

रोहित ने कहा, “इसके अलावा, निखिल सर चाहते थे कि मैं मल्लखंभ, कुश्ती और दूसरी शारीरिक कलाओं की ट्रेनिंग भी लूं। ये प्रशिक्षण काफी कठिन और थकाने वाले थे।” उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रेनिंग का असर सिर्फ उनके शरीर पर नहीं पड़ा, बल्कि धीरे-धीरे उनके चलने और किरदार को निभाने के तरीके में भी बदलाव आने लगा। रोहित ने कहा, “मैं लगातार निखिल सर को हमारी ट्रेनिंग के वीडियो भेजता था। मुझे सबसे ज्यादा अच्छा यह देखकर लगता था कि धीरे-धीरे यह पूरी ट्रेनिंग मेरे शरीर के साथ-साथ मेरे चलने और किरदार को निभाने के तरीके को भी बदल रही थी।”

स्वतंत्रता संग्राम की कहानी दिखाएगी सीरीज़
‘द रिवॉल्यूशनरीज’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज़ है। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले उन क्रांतिकारियों की कहानी को सामने लाती है, जिनकी भूमिका इतिहास के दूसरे पहलू को समझने में महत्वपूर्ण रही है। सीरीज़ का निर्देशन और निर्माण मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है। मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने इसे एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज़ लेखक संजीव सान्याल की चर्चित किताब ‘रिवॉल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है।

स्टारकास्ट भी है खास
‘द रिवॉल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरज़ादा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!