Edited By Mansi,Updated: 19 Jul, 2026 02:28 PM

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कार्तिक आर्यन को उनके पहले नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी। पोस्ट में लिखा गया कि 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक को यह सम्मान मिलते देख पूरी टीम बेहद खुश...
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर हर ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए कार्तिक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ कार्तिक की नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए गर्व और जश्न का पल है।
कार्तिक की जीत पर जताई खुशी
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कार्तिक आर्यन को उनके पहले नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी। पोस्ट में लिखा गया कि 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक को यह सम्मान मिलते देख पूरी टीम बेहद खुश और गर्व महसूस कर रही है।
'कार्तिक ने स्क्रीन पर कर दिखाया जादू'
पोस्ट में कहा गया कि फिल्म में मुरलीकांत पेटकर के किरदार को निभाने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना दिल और आत्मा झोंक दी थी। उनके शारीरिक बदलाव, कड़ी मेहनत और भावनात्मक अभिनय ने इस किरदार को यादगार बना दिया। साजिद नाडियाडवाला ने लिखा कि कार्तिक ने स्क्रीन पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे केवल जादुई कहा जा सकता है।
View this post on Instagram
A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)
कबीर खान और पूरी टीम का भी किया धन्यवाद
निर्माता ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कबीर ने इस खूबसूरत कहानी को पूरे दिल से पर्दे पर उतारा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स का भी आभार जताया, जिन्होंने इस विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाई।
'यह जीत हमेशा याद रखी जाएगी'
अपने संदेश में साजिद नाडियाडवाला ने दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म को प्यार दिया और 'चंदू चैंपियन' के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी टीम के लिए बेहद खास है और लंबे समय तक इसका जश्न मनाया जाएगा।
'एक चैंपियन पैदा हुआ, एक चैंपियन को निभाया गया'
पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन करता है, जिन्हें दुनिया तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश का समापन इन शब्दों के साथ किया-एक चैंपियन पैदा हुआ। एक चैंपियन को निभाया गया। और अब पूरा देश हमारे चैंपियन का जश्न मना रहा है।