अब दोबारा शादी नहीं करूंगी, मेरा सफर खत्म हुआ...तलाक के बीच Akansha Chamola का बड़ा बयान

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 01:02 PM

akansha chamola

Akansha Chamola : लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता अब तलाक की तरफ बढ़ रहा है। एक्ट्रेस के इस बयान ने सभी को चौंका दिया और शो के घर में भी इस...

Akansha Chamola : लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता अब तलाक की तरफ बढ़ रहा है। एक्ट्रेस के इस बयान ने सभी को चौंका दिया और शो के घर में भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई। कई कंटेस्टेंट्स उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते नजर आए। आकांक्षा ने कहा कि वह पहली बार राष्ट्रिय टेलीविज़न पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी इतनी बड़ी जानकारी सांझा कर रही हैं। शो के नौवें एपिसोड में उन्होंने यह भी बताया कि तलाक के बाद वह अपनी जिंदगी को किस तरफ नए सिरे से आगे बढ़ाने की योजना बना रही हैं। 

 Akansha Chamola

आकांक्षा चमोला ने बताया बहुत कम उम्र में हो गई थी शादी 
लॉक अप सीजन 2 में बहुत कुछ नया और अलग देखने को मिल रहा है। हर दिन हर एपिसोड में कुछ नया होता है। पहले आकांक्षा ने सबसे सामने तलाक की घोषणा की थी और अब उन्होंने दूसरी कंटेस्टेंट्स पामेला सेरेना के साथ अपनी दिल की बात शेयर की हैं। उन्होंने अपना दुःख बताते हुए कहा कि मेरी शादी बहुत ही कम उम्र में हो है थी, उस समय में 24 साल की थी। इसके बाद पामेला ने उन्हें कहा कि तुम अभी जवान हो, तुम्हे तो कोई भी मिल सकता है। 

 Akansha Chamola

मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती
इसके बाद आकांक्षा ने अपने फ्यूचर के बारे में बात की और कहा कि अब मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हूं, मुझे ऐसा लगता है कि मेरा यह वाला सफर खत्म हो गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब वो अकेले रहना चाहती हैं। इसका मतलब वो न ही अपने मां-बाप के पास रहेंगी और न ही पति के पास। 
 
भविष्य में अकेली रहेंगी आकांक्षा चमोला 
तलाक के बाद अपनी जिंदगी को लेकर आकांक्षा चमोला ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह आगे का जीवन अकेले बिताना चाहती हैं। आकांक्षा के मुताबिक, उनका फैसला है कि वह अब अपनी शर्तों पर जिंदगी जिएंगी। उनके बयान से साफ संकेत मिलता है कि गौरव खन्ना से अलग होने के बाद वह खुद पर ध्यान देते हुए एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत करना चाहती हैं।

 Akansha Chamola

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!