Edited By Manisha,Updated: 07 Oct, 2026 04:52 PM

दुबई में ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में सलमान खान की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को लेकर पुलिस की चिंता के बावजूद सलमान अपने फैंस से किए वादे को निभाने पहुंचे।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में दुबई में आयोजित ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में नजर आए, जहां वह ‘केन्ज़ डे रसासी’ के लॉन्च के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां जमा हो गए। दुबई में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग एक बार फिर देखने को मिली।
पुलिस ने भी जताई थी भीड़ को लेकर चिंता
सोर्सेज के मुताबिक, सलमान खान की लोकप्रियता और उनके आने की खबर के बाद इवेंट में भारी भीड़ जुटने की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस की ओर से कथित तौर पर आयोजकों को सलाह दी गई थी कि सलमान की इवेंट में मौजूदगी को लेकर दोबारा विचार किया जाए, क्योंकि इतनी बड़ी भीड़ को संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता था।
भीड़ की चिंता के बावजूद इवेंट में पहुंचे सलमान
सोर्स ने बताया कि सलमान अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं और फैंस से किए गए वादे को भी गंभीरता से लेते हैं। पुलिस की सलाह के बावजूद उन्होंने इवेंट में पहुंचने का फैसला किया। सोर्स के मुताबिक, सलमान जानते थे कि उनकी मौजूदगी से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे, लेकिन इसके बावजूद वह अपने फैंस के लिए इवेंट में पहुंचे। ऐसे में एक बार फिर उनकी फिल्म ‘वांटेड’ का मशहूर डायलॉग ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी...’ याद आ गया।
थोड़ी देर की मौजूदगी ने भी जीता फैंस का दिल
इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी ज्यादा देर के लिए नहीं रही, लेकिन उनका कुछ समय वहां रहना ही फैंस के लिए खास बन गया। उनकी एक झलक पाने के लिए जुटी भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोर्स का कहना है कि तमाम परिस्थितियों के बावजूद सलमान का इवेंट में पहुंचना उनके और उनके फैंस के बीच के खास रिश्ते को दिखाता है। यही वजह है कि सलमान के मामले में कहा जा सकता है कि उनके लिए कमिटमेंट आखिर कमिटमेंट ही होती है।