क्या मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी ? Qazi ने Kanika Mann को किया गलत कमेंट, भड़के सलमान खान

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 03:53 PM

qazi taukeer controversy

Qazi Taukeer Controversy : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर को कनिका मान पर की गई उनकी ‘लॉलीपॉप’ वाली टिप्पणी के लिए फटकार लगाई। उन्होंने काजी से पूछा कि वे माफी मांगने के बजाय अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश क्यों कर रहे थे।

Qazi Taukeer Controversy : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर को कनिका मान पर की गई उनकी ‘लॉलीपॉप’ वाली टिप्पणी के लिए फटकार लगाई। उन्होंने काजी से पूछा कि वे माफी मांगने के बजाय अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश क्यों कर रहे थे।

चैनल ने इंस्टाग्राम पर “वीकेंड का वार” एपिसोड से पहले एक नया प्रोमो शेयर किया और कैप्शन लिखा- “सलमान ने ली @qazitouqeer_official की क्लास और @officialkanikamann का पक्ष लिया। देखिए #BiggBoss20 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #JioHotstar पर और 10:30 बजे #ColorsTV पर।” प्रोमो की शुरुआत सलमान द्वारा काजी को फटकार लगाने से हुई- काजी , जब किसी को आपके इरादे गलत लगे, तो आपको बस पीछे हट जाना चाहिए था। लेकिन आप बिना रुके, अटके हुए रिकॉर्ड की तरह अपनी बात पर अड़े रहे।

इसके बाद सलमान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी ने उनसे  माफी मांगी है, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा- इनमें बहुत हवा आ गई है (उन्हें खुद पर बहुत घमंड हो गया है)। काजी ने बीच में कहा कि उन्होंने माफी मांगने की कोशिश की थी।

इस पर सलमान ने जवाब दिया: “हमने आपको उनसे सॉरी बोलते हुए नहीं देखा। आपने कहा था कि मैं गोली खा लूंगा लेकिन सॉरी नहीं बोलूंगा।” इसके बाद काजी ने एक अजीब दावा किया कि उन्होंने मजाक-मजाक में कनिका से माफी मांगी थी।

इस पर सलमान ने जवाब दिया: “क्या आपने जिंदगी में किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है ? इसी बीच, 6 सितंबर को बिग बॉस का 20वां सीज़न शुरू हुआ। इसमें 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, अरिशफा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ़ स्काउटओपी, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!