नीना गुप्ता से सीखा जो पसंद वो करो, अपना रास्ता खुद बनाओ: संदीपा धर

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 11:53 AM

sandeepa dhar exclusive interview with punjab kesari

चुंबक सीरीज के बारे में संदीपा धर ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और ऐसी कहानी देखना चाहते हैं, जो बिना किसी भारी-भरकम ड्रामे के आपका मनोरंजन करे, तो नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘चुंबक’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 10 सितंबर को स्ट्रीम हुई यह सीरीज चुंबक कॉलोनी में रहने वाले पांच पड़ोसी परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी और उनके बीच होने वाली मजेदार उठापटक को दिखाती है। नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अमायरा दस्तूर, आनंद जोशी और अतुल कुमार जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज में कुल 16 एपिसोड हैं, जिनमें से 8 एपिसोड फिलहाल रिलीज हो चुके हैं। सीरीज के बारे में संदीपा धर ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश... 

सवाल: क्या आपने कभी बचपन में सच में सोचा था कि मैं बड़े होकर एयर होस्टेस बनूंगी?
नहीं, मेरा कभी कोई ऐसा सपना नहीं था। मैं एक कश्मीरी पंडित परिवार से आती हूं तो हम या तो डॉक्टर बनते हैं या इंजीनियर, हमारे पास केवल यही दो विकल्प होते हैं इसके अलावा तो हमें किसी और चीज के लिए प्रोत्साहित भी नहीं किया जाता है। हां, अब जरुर बन गई हूं। इस सीरीज के किरदार ने मुझे एयर होस्टेस बना दिया।

सवाल:  इस सीरीज के लिए आपने हां किया इसकी कोई खास वजह?
इस सीरीज को हां करने की मुख्य दो वजह रही हैं एक तो स्क्रिप्ट और दूसरी इसके निर्देशक और लेखक आतिश कपाड़िया। जिन्होंने खिचड़ी और साराभाई वर्सेज साराभाई बनाए हैं और जिस तरह से मुझे नरेशन मिली थी तो बस मुझे लगा कि इनके साथ तो मुझे काम करना ही है। जब वो नरेट करते हैं तो वो सारे एक्टर प्लेआउट करते हैं जो किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। स्क्रिप्ट इतनी फनी थी कि बहुत मजा आया और मुझे ये था कि बस इसे मैं परफार्म करुं।

सवाल: ये सीरीज आपका कॉमेडी डेब्यू है तो क्या कभी सोचा था कि स्क्रीन पर कॉमेडी करनी है?
सच कहूं तो मुझे कॉमेडी से बहुत ज्यादा डर लगता है। क्योंकी कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जो बहुत ही मुश्किल है किसी को हंसाना आसान काम नहीं है। लोग कॉमेडी को बहुत हल्के में ले लेते हैं लोगों को लगता है किसी को हंसाना ही तो है कौन सी बड़ी बात है। मुझे लगता है कि मैं लोगों को इमोशनल करना या ड्रामा सीन करना मेरे लिए ज्यादा आसान है। चुंबक साइन करने के बाद मैं बहुत डरी हुई थी मैं असल जिंदगी में भी फनी इंसान नहीं हूं। कॉमेडी को बहुत कुछ चाहिए होता है जो आप फॉलो करें और स्क्रीन पर ला पाएं। जब मुझे पता चला कि इसमें नीना जी हैं और सुमित राघवन हैं, व्यास ये सब कॉमेडी के लीजेंड रहे हैं। तो मैं कॉमेडी के इस स्टैंडर्ड के साथ काम करने को लेकर थोड़ा नर्वस थी। पर आतिश ने जिस तरीके से काम कराया है वह बहुत अच्छा तरीका था जिससे मैंने कॉमेडी को बहुत इंजॉय किया।

सवाल: इस सीरीज के लिए आपका कास्टिंग प्रोसेस क्या था?
जोगी जी इस सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर थे और वह बहुत ही कमाल के कास्टिंग डायरेक्टर हैं और मुझे उनके ऑफिस से कॉल आया और उन्होंने बस यह कहा था कि नेटफ्लिक्स का कॉमेडी शो है हम इसके लिए आपका टैस्ट लेना चाहते हैं और उन्होंने मुझे दो तीन सीन भेजे थे। जब मुझे ये ऑडिशन का कॉल आया तो मैं कुछ और शूट कर रही थी और बहुत ही अलग जोन में थी कॉमेडी के लिए बहुत ही अलग जोन में होना पड़ता है। फिर मैं गई ऑफिस और मैंने सीन किए मैंने बस कर दिए ये भी नहीं पता वो कैसे हुए और उसके बाद मुझे वहां से कॉल आया और मैं इस सीरीज का हिस्सा बन गई।

सवाल: नीना गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा और उनसे क्या सीखा आपने?
हम उन्हें नीना नहीं नीन्स बुलाते थे चुंबक में जो हम 5 लड़किया हैं हमारा एक ग्रुप है जिसका नाम है चुंबक गर्ल और हम वहां सब दोस्त हैं वहां कोई उम्र का डिफरेंस नहीं है। वो भी हमारे साथ सीनीयर एक्टर बनकर नहीं रहती थीं हमारे साथ हैंग आउट करती थीं हमारे साथ वो मोर यंगर फील करती थीं वो ऐसी इंसान है जो फील होता है कहती हैं तो मन करता है करती हैं। उन्हें हर बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह बहुत ईमानदारी से साथ वो कहती हैं जो फील करती हैं और बिल्कुल अनफिल्टर हैं चीजों को शुगरकोट नहीं करती है उनका कम्यूनिकेट करने का जो तरीका है वो बहुत कमाल का है। तो वो कुछ कहती भी है तो आपको बुरा नहीं लगेगा। वो कहती है अगर आप को कुछ पसंद है तो करो और अपने रास्ते खुद बनाओ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!