Edited By Manisha,Updated: 28 Jul, 2026 03:37 PM

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिपब्लिक डे वीकेंड के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भंसाली की भव्य कहानी कहने की शैली और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को देखते हुए इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
दिवाली 2026 से पहले आ सकता है फर्स्ट लुक
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, मेकर्स जल्द ही ‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक जारी करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के फर्स्ट लुक पर काम चल रहा है और इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन आने वाले समय में फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।
स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की मुख्य भूमिका पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन बाकी कलाकारों और उनके किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी तक सस्पेंस बनाए रखा है। हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर कई कथित कैरेक्टर लुक्स वायरल हुए थे, लेकिन फैंस को सलाह दी गई है कि वे केवल ऑफिशियल अपडेट्स पर ही भरोसा करें। अब दर्शक फिल्म के आधिकारिक लुक्स और किरदारों की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भंसाली की भव्य दुनिया में नजर आएंगे तीन बड़े सितारे
संजय लीला भंसाली अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग, खूबसूरत विजुअल्स और भावनात्मक कहानियों के लिए मशहूर हैं। ऐसे में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे बड़े सितारों के साथ उनकी यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।