Laapataa Ladies फेम Satendra Soni ने मांगी फीस तो मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर फूट-फूट रोए...सबसे मांगी मदद

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 01:10 PM

satendra soni payment dispute

Satendra Soni : किरण राव की सबसे हिट फिल्म लापता लेडीज में छोटू का किरदार निभाने वाले सतेंद्र सोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो गया है।

Satendra Soni : किरण राव की सबसे हिट फिल्म लापता लेडीज में छोटू का किरदार निभाने वाले सतेंद्र सोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो गया है। वीडियो में सतेंद्र फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सतेंद्र कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान जब उन्होंने अपनी फीस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-  

 वीडियो में फूट- फूट कर रोए सतेंद्र सोनी
नमस्ते मेरा नाम सतेंद्र सोनी है मै एक्टर हूं, मैं मैहर मध्य प्रदेश फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए गया था। जिसके डायरेक्टर प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र सिंह है जिन्होंने "अजमेर 92" भी बनाई थी, इन्होंने मुझे मात्र 50,000 रुपये एडवांस भेजकर शूटिंग पर आने को बोला और बाकी का पेमेंट शूट के दौरान करने को बोला था मेरा कुल 10 दिन का काम था, जिसमें से मैने 7-8 दिन दिन शूट कर चुका था, पर इन्होंने मुझे कुछ भी पेमेंट नहीं दिया था, वहां मैने यूनिट में लोगों की बाते सुनी कि किसी को भी पेमेंट नहीं मिला था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)

जब मैने पेमेंट की बात की तो मेरा पैकअप कर दिया और मुझे धमकाने लगे ओर बोला की तुम 10 मिनट मै होटल चेक आउट कर दो होटल में दिखना नहीं चाहिए नहीं तो मारेंगे ओर उनकी पत्नी प्रगति चौहान जो की फिल्म की हीरोइन थी मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगीं और जब मैं डर कर होटल चेक आउट करने लगा तो मेरे साथ श्री धर दुबे और पंकज शर्मा भी आ गए। 

मिली जान से मारने की धमकी
एक्टर ने रोते हुए कहा कि, ये लोग हमे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और हमें बोलै कि आप लोग होटल में दिखने नहीं चाहिए। इतना कहने के बाद वो सोशल मीडिया पर बहुत रोए। 

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल गया है और सब उनका खूब सपोर्ट कर रहे हैं। 
 
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!