Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Sep, 2026 02:46 PM

Savithri Sreedharan : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार अदाकारी से खास पहचान बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उन्होंने 23 सितंबर को केरल के कोझिकोड में 83...
Savithri Sreedharan : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार अदाकारी से खास पहचान बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उन्होंने 23 सितंबर को केरल के कोझिकोड में 83 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया फिल्म से मिली पहचान
आपको बता दें कि सावित्री श्रीधरन को 2018 में रिलीज हुई चर्चित सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया में निभाए गए उम्मा जानी जमीला के किरदार से देशभर में पहचान मिली थी। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। दिग्गज अभिनेत्री के निधन की खबर से मलयालम सिनेमा समेत पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है।
83 की उम्र में ली अंतिम सांस
मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 23 सितंबर को केरल के कोझिकोड में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ पूरी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

मिला चुका है नेशनल अवार्ड
फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सावित्री श्रीधरन ने लंबे समय तक थिएटर में अभिनय किया और अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई। साल 2018 में रिलीज हुई सौबिन शाहिर की चर्चित फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में उन्होंने ‘जमीला’ यानी ‘उम्मा’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस भूमिका के लिए उन्हें 66वें वर्षीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।