Shahrukh Khan ने 37 करोड़ में खरीदा दिल्ली का वो घर, जहां एक्टर बनने से पहले बिताई थी पत्नी गौरी संग जिंदगी

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 06:18 PM

shah rukh khan delhi house

Shahrukh Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है के पास देश  कई आलीशान संपत्तियां हैं। अब उन्होंने अपने जन्म और बचपन के शहर दिल्ली में एक  प्रॉपर्टी डील की है

Shahrukh Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है के पास देश  कई आलीशान संपत्तियां हैं। अब उन्होंने अपने जन्म और बचपन के शहर दिल्ली में एक  प्रॉपर्टी डील की है। यही वह शहर है जहां उन्होंने अपनी शुरूआती जिंदगी बीते, गौरी खान से शादी की और अपने सपनों की उड़ान शुरू की। करोड़ों रुपये की इस नई डील ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। 

Shah Rukh Khan Delhi House

दो मंजिल के लिए खर्च किए 37 करोड़ रुपये
खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के किंग ने दिल्ली ने उसी घर की बाकि मंजिले भी खरीद ली हैं, जहा वह अभिनेता बनने से पहले गौरी खान के साथ रहा करते थे। यह घर उनके संघर्ष और शुरुआती दिनों की कई यादों का गवाह रहा है। पंचशील पार्क स्थित इस प्रॉपर्टी की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदने के बाद अब पूरे मकान का मालिकाना हक शाहरुख के पास आ गया है। इन दोनों फ्लोर के लिए उन्होंने करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

बहुत ही पॉश एरिया में है किंग खान का पुराना घर
आपको बता दें कि शाहरुख खान का ये घर कोई छोटी-मोटी जगह पर नहीं है बल्कि बहुत ही पॉश जगह पर उनका घर बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका यह पुराना घर 1,200 स्क्वायर यार्ड यानी 10,800 स्क्वायर फीट के प्लाट पर बना हुआ है। इस जमीन की कीमत कम से कम 34,260 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है

Shah Rukh Khan Delhi House

शाहरुख-गौरी के लिए बहुत खास है ये घर 
चाहे  शाहरुख खान अब अपने 250 करोड़ के मन्नत में रहते हैं लेकिन उनके और उनकी पत्नी के लिए यह घर बहुत खास है। ऐसा इस वजह से उन्होंने अपनी आधी जवानी यहां बीते है। अपने करियर के स्ट्रगल भरे दिनों में वो अपनी पत्नी गौरी संग इसी घर में रहते थे। अब बाकि के दो फ्लोर भी खरीद कर उन्होंने अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर से जिन्दा कर दिया है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!