अकेलेपन से जूझ रहीं हैं Bhabiji Ghar Par Hain की एक्ट्रेस Shubhangi Atre, क्या फिर से होगी Love Life में एंट्री ?

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 06:10 PM

shubhangi atre love life

Mumbai : टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली  Shubhangi Atre ने करीब एक दशक तक दर्शकों का मनोरंजन किया। आज वह एक सिंगल मदर हैं और उनकी बेटी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है।

Mumbai : टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली  Shubhangi Atre ने करीब एक दशक तक दर्शकों का मनोरंजन किया। आज वह एक सिंगल मदर हैं और उनकी बेटी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है।

Shubhangi Atre  love life

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में  Shubhangi ने अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और जिंदगी के अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जिंदगी कई पड़ावों से गुजरती है—कुछ लोग हमेशा साथ रहते हैं, तो कुछ सिर्फ एक सीख देकर आगे बढ़ जाते हैं।

उन्होंने बताया कि कम उम्र में जहां ऊर्जा ज्यादा होती है, वहीं सही और गलत का फर्क समझना मुश्किल होता है। लेकिन समय के साथ इंसान में समझदारी आती है और फैसले लेने की क्षमता भी बेहतर हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति हालातों को स्वीकार करना सीख जाता है और शिकायतें खुद-ब-खुद कम हो जाती हैं।

Shubhangi Atre  love life

अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए शुभांगी ने साफ कहा कि फिलहाल वह सिंगल हैं और किसी नए रिश्ते में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनका मानना है कि पति-पत्नी के रिश्ते से ज्यादा मजबूत रिश्ता दोस्ती का होता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी मुश्किल समय में अकेलापन महसूस होता है, लेकिन अब वह खुद को संभालना सीख चुकी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर इंसान इतना परिपक्व हो जाता है कि खुद को किसी नए रिश्ते में ढालना आसान नहीं होता। अगर भविष्य में वह किसी रिश्ते में आती भी हैं, तो उसकी शुरुआत दोस्ती से करना पसंद करेंगी।

शुभांगी ने अपने फैसलों को लेकर किसी तरह का पछतावा न होने की बात भी कही। उनका मानना है कि जिंदगी में जो भी लोग आते हैं, वे कुछ न कुछ सिखाकर ही जाते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनकी शादी कम उम्र में हो गई थी, और समय के साथ भावनाएं बदलती हैं। कुछ यादें जरूर रह जाती हैं, लेकिन उन्हें किसी बात का अफसोस नहीं है।

Shubhangi Atre  love life

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!