Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 May, 2026 12:37 PM

'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली इंटरनेट सेंसेशन ढिनचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं,...
नई दिल्ली: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली इंटरनेट सेंसेशन ढिनचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, हम इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि तस्वीरें किसी शूट की हैं या किसी नए संगीत वीडियो का हिस्सा हैं। ढिंचैक पूजा ने अभी तक तस्वीरों में दिख रहे शख्स का चेहरा या पहचान उजागर नहीं की है।
ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी?
ढिंचैक पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्हें गुलाबी दुल्हन के जोड़े में देखा जा सकता है। उन्होंने हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोहों की कई सेल्फी और झलकियां साझा कीं। सामने आई तस्वीरों में ढिनचैक पूजा लाल रंग के खूबसूरत शादी के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनके साथ दूल्हे के लिबास में एक शख्स भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, पूजा ने अभी तक सस्पेंस बरकरार रखा है और उस शख्स का चेहरा या पहचान सोशल मीडिया पर उजागर नहीं की है।
इस खबर के सामने आते ही फैंस और नेटिजन्स हैरान हैं। जहां कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि यह उनकी असल शादी नहीं, बल्कि किसी आने वाले नए म्यूजिक वीडियो या ऐड शूट का हिस्सा है।
ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरों और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जहां कई लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं अन्य ने उनके वायरल गानों का मज़ाकिया कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “दिलों का शूटर है मेरा शहर दिलों का शूटर आह आह।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “अब गाएगा शादी मैंने केर ली आज।” एक और यूजर ने लिखा, “ओह शादी में कृली आज शादी में कृली आज जाऊंगी आज मैं दूल्हे के साथ शादी में कृली आज।”
कौन हैं ढिंचैक पूजा?
बता दें कि ढिंचैक पूजा ने 2017 में 'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'दिलों का शूटर' और अन्य जैसे अपने अनोखे गानों के लिए प्रसिद्धि हासिल की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गए। फेमस होने के बाद, वह रियलिटी शो बिग बॉस 11 में दिखाई दीं।