Edited By Manisha,Updated: 12 Sep, 2026 03:05 PM

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की पॉपुलैरिटी के बीच अमूल इंडिया ने फिल्म को खास अंदाज में शाउट आउट दिया है। ब्रांड ने कालीन भैया के बन-मस्का वाले अंदाज को अपने क्रिएटिव में शामिल करते हुए इसे ‘मास्कापुर’ नाम दिया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल स्टारर यह फिल्म पॉपुलर कल्ट फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। अब फिल्म की इसी लोकप्रियता के बीच देश के बड़े डेयरी ब्रांड्स में शामिल अमूल इंडिया ने भी खास अंदाज में फिल्म को शाउट आउट दिया है।
कालीन भैया के हाथ में बन-मस्का, नाम रखा ‘मास्कापुर’
अमूल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया कवर को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की थीम के मुताबिक कस्टमाइज किया है। इस खास क्रिएटिव में कालीन भैया का किरदार हाथ में बन-मस्का लिए नजर आ रहा है। अमूल ने फिल्म के नाम के साथ मजेदार ट्विस्ट करते हुए इस क्रिएटिव को ‘मास्कापुर’ नाम दिया है। ब्रांड के इस अंदाज ने फिल्म और अमूल की पहचान को एक साथ जोड़ दिया है। क्रिएटिव के कैप्शन में लिखा गया, “अमूल टॉपिकल: द मूवी मिर्जापुर ने मचाई धूम!” अमूल का यह क्रिएटिव फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ-साथ ‘मिर्जापुर’ के किरदारों की लोगों के बीच मजबूत पकड़ को भी दिखाता है।
View this post on Instagram
A post shared by Amul - The Taste of India (@amul_india)
दमदार स्टारकास्ट ने फिर सजाई ‘मिर्जापुर’ की दुनिया
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के जरिए ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रिय दुनिया को एक नई कहानी के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। फ्रेंचाइजी के फैंस लंबे समय से इसके सिनेमाई रूपांतरण का इंतजार कर रहे थे।
गुरमीत सिंह ने किया निर्देशन, 4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।