Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Oct, 2026 11:17 AM

Singeetam Srinivasa Rao Passed Away : साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्माता सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। करीब छह दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय रहे सिंगीथम श्रीनिवास ने अपनी शानदार और अलग तरह की फिल्मों से सिनेमा पर खास छाप...
Singeetam Srinivasa Rao Passed Away : साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्माता सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। करीब छह दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय रहे सिंगीथम श्रीनिवास ने अपनी शानदार और अलग तरह की फिल्मों से सिनेमा पर खास छाप छोड़ी। वह सिर्फ बेहतरीन फिल्ममेकर ही नहीं बल्कि संगीत के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके थे।
'पुष्पक विमाना', 'आदित्य 369' और 'सिंग गीथम' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी समेत कई बड़े सितारों ने दिग्गज फिल्ममेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि मशहूर फ़िल्म निर्माता सिंगीथम श्रीनिवासा राव का यहां एक प्राइवेट अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने शनिवार रात कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस अनुभवी निर्देशक ने भारतीय सिनेमा में एक बड़ी विरासत छोड़ी है।
उनके पार्थिव शरीर को विरुगंबक्कम स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2 बजे चेन्नई के नेसापक्कम श्मशान घाट में किया जाएगा। राव अपनी रचनात्मक प्रतिभा के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई यादगार फ़िल्में बनाईं, जिनमें 'राजा पार्वई', 'अपूर्व सहोदरर्गल', 'माइकल मदन काम राजन', 'कधला कधला' और 'लिटिल जॉन' शामिल हैं।
उनके निर्देशन की बेहतरीन क्षमता के लिए उन्हें फिल्म दिक्कत्रा पार्वती के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उम्र की परवाह किए बिना, वे इंडस्ट्री में सक्रिय रहे और इस साल की शुरुआत में अपनी आखिरी फिल्म सिंग गीथम रिलीज की। भारतीय फिल्म जगत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। तेलुगु फिल्ममेकर श्रीनू वैतला ने राव के निधन पर दुख जताया और उनकी कल्पनाशीलता, नए प्रयोग करने की क्षमता और कहानी कहने के जुनून की तारीफ की, जिसकी वजह से उन्होंने यादगार काम किया। गीतकार वैरामुथु ने X पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिवंगत निर्देशक की कलात्मक उपलब्धियां उनकी यादों को जिंदा रखेंगी।