खूबसूरत कलमकारी साड़ी में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरों में देखते ही बना प्रेग्नेंसी Glow

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 11:16 AM

sonam kapoor flaunts her baby bump in a beautiful kalamkari saree

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति आनंद आहुजा संग अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने जा रही हैं। ऐसे में अपने इस फेज को सोनम खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में...

मुंबई. बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति आनंद आहुजा संग अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने जा रही हैं। ऐसे में अपने इस फेज को सोनम खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

फोटोशूट में सोनम कपूर ने पिंक रंग की खूबसूरत कलमकारी साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने हल्के हरे रंग का स्टोल कैरी किया, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। साड़ी में वह बेहद खूबसूरती से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
PunjabKesari

 
अपने लुक को रॉयल टच देने के लिए सोनम ने खास ज्वेलरी पहनी। उन्होंने मल्टी-चेन एमराल्ड नेकलेस, भगवान कृष्ण की आकृति वाला कुंदन हार और मोर डिजाइन के झुमके पहने हैं। इसके अलावा उनके हाथों में सोने और कुंदन जड़े कड़े भी दिखाई दे रहे हैं। यह सारी ज्वेलरी उनके पारंपरिक लुक को बेहद एलिगेंट बना रही है।

 PunjabKesari


सोनम ने मिनिमल मेकअप के साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल बनाई और उसे गजरे से सजाया। तस्वीरों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। कैमरे के सामने उन्होंने अलग-अलग पोज दिए।

PunjabKesari

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। फैंस लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें “गॉर्जियस मॉम-टू-बी” और “स्टाइल क्वीन” कहकर बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर मार्च 2026 के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने 20 अगस्त, 2022 में अपने पहले बेबी यानी बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!