Kesari Veer Review: सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की जोड़ी ने रच दिया इतिहास! ‘केसरी वीर’ में दिखाई सच्ची देशभक्ति

Updated: 23 May, 2025 10:14 AM

sooraj pancholi starrer film kesari veer review in hindi

यहां पढ़ें फिल्म केसरी वीर का हिंदी में रिव्यू।

फिल्म- केसरी वीर (Kesari Veer)
स्टारकास्ट-  सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ,आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) और विवेक ऑबेरॉय  (Vivek Oberoi)
डायरेक्शन-  प्रिंस धीमान (Prince Dhiman)
रेटिंग- 3*

Kesari Veer: भारत की वीरभूमि ने सदियों से ऐसे योद्धा पैदा किए हैं जिन्होंने धर्म, संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। फिल्म 'केसरी वीर' ऐसी ही एक गाथा को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है — यह कहानी है महादेव के भक्त और गुजरात के वीर योद्धा हमीरजी गोहिल की, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य से टक्कर ली। इस फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी ,आकांक्षा शर्मा और विवेक ऑबेरॉय मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 मई यानी आज सिनमाघरों में दस्तक दे रही है। चलिए जानते हैं कैसी है प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित फिल्म केसरी वीर ?


कहानी
फिल्म 'केसरी वीर' आधारित है 14वीं शताब्दी की उस ऐतिहासिक घटना पर, जब गुजरात के एक महादेव भक्त और राजा के वीर भाई हमीरजी गोहिल ने आस्था और धर्म की रक्षा के लिए अपना सबकुछ अर्पण कर दिया। जब दिल्ली के तुगलक साम्राज्य की सेना ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण की योजना बनाई, तब हमीर(सूरज पंचोली) ने यह संकल्प लिया कि वह मंदिर की रक्षा के लिए लड़ेगा। हमीर की इस धर्मयुद्ध में सबसे बड़ा सहारा बना उसका निष्ठावान साथी वेगड़ा (सुनील शेट्टी), जो हर युद्ध, हर रणनीति और हर संकट में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहता है।

फिल्म का मुख्य प्रतिद्वंद्वी है क्रूर और महत्वाकांक्षी जफर (विवेक ऑबेरॉय), जिसका मकसद है सोमनाथ मंदिर पर कब्जा करना वहां की संपत्ति लूटना और खुद को “पूरे हिंदुस्तान का सुल्तान” घोषित करना। जफर हिंदुओं पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है। वह हर जगह से भगवा झंडा हटाकर हरा झंडा फहराना चाहता है ताकि उसकी सत्ता और कट्टरता स्थापित हो सके। हमीर जफर की इस सोच और हमले का डटकर विरोध करता है। वह बार-बार जफर को युद्धभूमि में मूंह तोड़ जवाब देता है और उसके मंसूबों को विफल करता है। अंततः हमीर की सेना, जो संख्या में कम लेकिन हौसले में अडिग है तुगलक की विशाल सेना से भीड़ जाती है। यह युद्ध केवल भूमि या मंदिर का नहीं, बल्कि आस्था और अस्तित्व का प्रतीक बन जाता है। अब सवाल यह है कि क्या हमीर और उसका साथी वेगड़ा तुगलक की सेना को रोक पाएंगे? क्या वे सोमनाथ मंदिर की रक्षा कर पाएंगे और जफर के सपनों को चूर-चूर कर देंगे?


एक्टिंग
फिल्म केसरी वीर में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, आकांक्षा शर्मा और विवेक ऑबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। सूरज पंचोली ने हमीरजी गोहिल के किरदार में शानदार अभिनय किया है। उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी और दर्शकों को प्रभावित किया। सुनील शेट्टी, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए हमेशा जाने जाते हैं, उन्होंने वेगड़ा के किरदार में एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में वेगड़ा की बेटी राजल का किरदार निभा रहीं आकांक्षा शर्मा ने अपने अभिनय से पूरे किरदार के साथ न्याय किया है। वहीं, विवेक ऑबेरॉय ने मुख्य खलनायक जफर का किरदार निभाया है। उनकी दमदार और प्रभावशाली नेगेटिव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है। विवेक ने जफर के किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि दर्शक उनके अभिनय की सराहना करने पर मजबूर हो जाते हैं।


डायरेक्शन
फिल्म केसरी वीर का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसके निर्माता कानू चौहान हैं। फिल्म को बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। हर एक सीन को बड़ी बारीकी और ध्यान से फिल्माया गया है। निर्माता ने इतिहास को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती और संवेदनशीलता के साथ दर्शाया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!