इस अफ्रीकी देश में खतरनाक इबोला का कहर, 6 हजार से ज्यादा मामले, 2800 से अधिक लोगों की मौ'त

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 11:26 PM

ebola havoc in this african country more than 6 thousand cases

कांगो में इबोला के मामलों की संख्या 6,000 को पार कर गई है, जबकि इस बीमारी से 2,911 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बुनियाः कांगो में इबोला के मामलों की संख्या 6,000 को पार कर गई है, जबकि इस बीमारी से 2,911 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 1,360 से अधिक लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं, जो एक ''उत्साहजनक'' घटनाक्रम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि यह प्रकोप अब भी नियंत्रण से बाहर है और इसके 2014-2016 में पश्चिम अफ्रीका में इबोला प्रकोप से भी आगे निकलने की आशंका है। वह अब तक का इबोला का सबसे घातक प्रकोप था, जिसमें मुख्य रूप से गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

पिछले सप्ताह कांगो ने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मचारियों को बचाव के लिए एर्वीबो टीके देने की शुरुआत की। यह टीका पूर्व में इबोला के उन प्रकोपों के दौरान प्रभावी रहा था, जो जायरे नामक अधिक आम और अलग प्रकार के वायरस के कारण हुए थे। पड़ोस के युगांडा द्वारा पिछले महीने इबोला मुक्त घोषित करने के बीच डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीमा पार संक्रमण फैलने का खतरा अब भी बना हुआ है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!