वैसी आंखें, ऐसी ही मुस्कान... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Sushant Singh Rajput का हमशक्ल, लोग बोले- “ऐसा लगा सुशांत वापस आ गए ”

Edited By Updated: 18 May, 2026 02:31 PM

sushant singh rajput news

Sushant Singh Rajput News : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले हीरो सुशांत सिंह राजपूत चाहे आज दुनियां में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिल में बसी हुई हैं।

Sushant Singh Rajput News : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले हीरो सुशांत सिंह राजपूत चाहे आज दुनियां में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिल में बसी हुई हैं। एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से सुशांत का करियर शुरू हुआ था और इसके बाद से इनकी पहचान इतनी बढ़ गई कि सुशांत के आगे मूवीज की लाइन लग गई। आज भी वो यूथ के सबसे फेवरेट स्टार हैं लेकिन 14 जून 2020 को उनकी मौत की खबर ने इंडिया को हिला के रख दिया था। उनके जाने के बाद भी आये दिन उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी याद में कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं।  

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल 
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में जो लड़का दिखाई दे रहा है जिसकी शक्ल पूरी तरह सुशांत सिंह राजपूत से मिलती है। उस लड़के के हसने का तरीका, मुस्कुराने का अंदाज और यहां तक की उसकी मासूमियत भी सुशांत सिंह राजपूत से मिलती जुलती है। 

 इस लड़के की वीडियो को देखने के बाद हर कोई शोक में चला गया। क्या सच में सुशांत वापिस आ गया है ? कुछ लोग तो कह रहे हैं- एक पल के लिए ऐसा लगा सुशांत एक बार फिर से हम सब के बीच में आ गए हैं। 

भावुक हुए सुशांत के फैंस 
इस वीडियो के देखने के बाद सुशांत के फैंस बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए हैं। इस लड़के की वीडियो के बाद से सारी यादें फिर से वापिस आ गईं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!