TOIFA 2025: मुंबई में 1 दिसंबर को होगा अब तक का सबसे बड़ा फिल्म- OTT अवॉर्ड शो!

Updated: 14 Nov, 2025 05:04 PM

toifa 2025 the biggest film ott awards show

टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (TOIFA) 2025 का आयोजन 1 दिसंबर को मुंबई में होने जा रहा है। M3M इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह प्रतिष्ठित समारोह हिंदी सिनेमा और डिजिटल एंटरटेनमेंट की असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता का जश्न मनाएगा।

नई दिल्ली। टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (TOIFA) 2025 का आयोजन 1 दिसंबर को मुंबई में होने जा रहा है। M3M इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह प्रतिष्ठित समारोह हिंदी सिनेमा और डिजिटल एंटरटेनमेंट की असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता का जश्न मनाएगा। इस साल TOIFA एक नए रूप में दो अलग-अलग सेक्शन के साथ आयोजित किया जाएगा TOIFA-OTT और TOIFA Theatrical Edition, जो एक ही मंच पर वेब सीरीज़ और थिएट्रिकल फिल्मों दोनों की उपलब्धियों को सम्मानित करेगा।

इस अवॉर्ड शो में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रिलीज़ हुई फिल्मों और OTT कंटेंट को शामिल किया जाएगा। पीपल्स चॉइस वोटिंग अवॉर्ड्स के ज़रिए देशभर के प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकारों और क्रिएटिव टीमों को वोट देकर TOIFA के प्रतिष्ठित मंच पर उनका सम्मान देख सकेंगे।

TOIFA 2025 की एडवाइजरी काउंसिल
इस साल TOIFA का नेतृत्व एक शानदार एडवाइजरी काउंसिल करेगी, जिसमें शामिल हैं- सिद्धार्थ रॉय कपूर, गुनीत मोंगा कपूर, निखिल आडवाणी, शूजीत सरकार, राजकुमार हिरानी, समीर नायर, सोनू निगम, अजय-अतुल, रवीना टंडन, कबीर खान और मधुरीता मुखर्जी। यह टीम TOIFA को सिनेमा और डिजिटल इनोवेशन का एक सशक्त संगम बनाती है।

TOIFA की खासियत
TOIFA 2025 का चयन प्रक्रिया भारत में अपनी तरह की पहली है- एक मल्टी-लेयर्ड (बहु-स्तरीय) चयन प्रणाली, जिसमें शामिल हैं:
TOIFA Academy के सदस्य

IFTPC (Indian Film & TV Producers Council)

IMPPA (Indian Motion Pictures Producers Association)

IPRS (Indian Performing Right Society)

IFTDA (Indian Film & Television Directors’ Association)

और एक Screening Jury

इन सबके सहयोग से सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिभाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख हस्तियों के विचार
सिवाकुमार सुंदरम, CEO, The Times of India, ने कहा 'हम हमेशा रचनात्मकता का जश्न मनाते आए हैं। TOIFA का यह नया संस्करण OTT और थिएट्रिकल दोनों क्षेत्रों की उत्कृष्टता को सम्मान देता है। यह हमारे उस विश्वास को दर्शाता है कि अच्छी कहानियां समय से परे होती हैं और दर्शकों को हर जगह प्रेरित करती हैं।”

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा 'TOIFA का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। मुझे खुशी है कि वे एक निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ प्रणाली के ज़रिए हमारे उद्योग की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहे हैं।'

गायक सोनू निगम ने कहा '2024 में फिल्म इंडस्ट्री ने बेहतरीन काम किया है। TOIFA इस उत्कृष्टता को निष्पक्ष रूप से सम्मानित करेगा यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।' ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने कहा  'फिल्ममेकिंग बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन खूबसूरत कला है। असली फिल्ममेकर शोहरत नहीं, कहानी के पीछे भागते हैं। TOIFA की सबसे खास बात इसका लोकतांत्रिक ढांचा है — तीन-स्तरीय वोटिंग प्रक्रिया, जिसमें सच्चा उद्योग सहभागिता दिखती है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक मंच बना रहा है।”

महिलाओं को समर्पित तीन विशेष सम्मान
TOIFA 2025 में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए तीन विशेष अवॉर्ड्स दिए जाएंगे:
Visionary Woman of the Year (विजनरी वूमन ऑफ द ईयर)

Powerful Voice in Cinema (सिनेमा में सशक्त आवाज़)

Champions of Change (परिवर्तन के वाहक)

ये सम्मान उन महिलाओं को समर्पित होंगे जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और अपने साहस, दृष्टि और प्रभाव से बदलाव की मिसाल कायम की है। नॉमिनेशन देखने और पीपल्स चॉइस कैटेगरी में वोट करने के लिए जाएं: toifa.in

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!