Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 May, 2026 05:55 PM

Triptii Dimri Traditional Look : अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री पर राज करने वाली तृप्ति डिमरी फ़िलहाल अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स मूवी मां बहन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इन...
Triptii Dimri Traditional Look : अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री पर राज करने वाली तृप्ति डिमरी फ़िलहाल अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स मूवी मां बहन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इन दिनों वो अपनी मूवी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं लेकिन इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अपलोड कर के अपने फैंस को अपडेट भी देती रहती हैं। एनिमल मूवी के बाद से तृप्ति को नेशनल क्रश का दर्जा मिल गया था, इतना ही नहीं लोग उन्हें भाभी 2 बोलना भी शुरू हो गए थे।
अपनी प्रमोशन को बिजी समय के बीच तृप्ति ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखते ही हर किसी की निगाहें उनके ऊपर थम गई हैं। आपको बता दें कि तृप्ति ने इन फोटोज में ट्रेडिशनल अंदाज कैरी किया हुआ है। तो चलिए देखते हैं उनका पूरा लुक-

इन फोटोज में आप देख सकते हैं तृप्ति ने येलो बेस पर ग्रीन फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना है।

उनका यह लुक काफी रिफ्रेशिंग और कूल लग रहा है। इसी के साथ उन्होंने हरे रंग का दुप्पटा भी लिया हुआ है। दुप्पटे के बॉर्डर पर डिज़ाइन इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

तृप्ति का ये एथनिक लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इसी के साथ यदि उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने ज्यादा भरी भरकम गहने न पहनते हुए बड़े और अट्रैक्टिव इयररिंग पहने हैं। हाथ में मल्टीपल ब्रेसलेट्स बहुत सुन्दर लग रहे हैं।

सिंपल सोबर लुक होने के बावजूद भी तृप्ति का ये लुक सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव और खास है।
मेकअप की बात करें तो Triptii Dimri ने बेहद सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप लुक चुना है। न्यूड लिपस्टिक, हल्के ब्लश और खूबसूरती से हाईलाइट की गई आंखों ने उनके चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग टच दिया, जिससे उनका ओवरऑल लुक बेहद एलिगेंट नजर आया।

इन फोटोज के साथ तृप्ति ने एक कैप्शन भी लिखा है- Twinning with my plants today
उनकी इन अदाओं से सबका नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है और कमेंट में हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।
