मगरमच्छ तैयार है… क्या आप तैयार हैं? तू या मैं की अब कर सकते हैं एडवांस बुकिंग

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 05:08 PM

tu ya main opens advance booking for february 13 release

वैलेंटाइन वीकेंड बस आने ही वाला है, और साथ ही आ रही है बहुप्रतीक्षित सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं, जिसका युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। वैलेंटाइन वीकेंड बस आने ही वाला है, और साथ ही आ रही है बहुप्रतीक्षित सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं, जिसका युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके दमदार टीज़र और झकझोर देने वाले ट्रेलर से लेकर हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो आंखें चार तक, फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, और दर्शक 13 फरवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने आज फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी है, ताकि दर्शक पहले से अपनी सीटें सुरक्षित कर सकें।

एडवांस बुकिंग वीडियो ने खींचा ध्यान
एडवांस बुकिंग वीडियो देखते ही ध्यान खींच लेता है, जहां खुद शिकारी यानी मगरमच्छ भी पहले दिन, पहले शो के लिए दो टिकट खरीदने से खुद को रोक नहीं पाता। जब मगरमच्छ भी खुद को रोक नहीं सका, तो आप क्यों रुकेंगे? अभी अपने टिकट बुक करें!

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Colour Yellow Media Entertainment (@colouryellowmovies)

रोमांस, रोमांच और खतरे को एक साथ पिरोती, फ्रेश और न्यू-एज स्टोरीटेलिंग के साथ, बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, एक ऐसा अनुभव देने का वादा करती है जो आपकी आम डेट को यादगार बना देगा यानी दर्शकों के लिए परफेक्ट #DateFright एक्सपीरियंस।

बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित तू या मैं को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने Colour Yellow के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, साथ ही विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड) भी इसके निर्माता हैं। यह फिल्म आज के युवाओं से सीधे जुड़ती है, जहां कच्चे जज़्बातों और सीट से बांधे रखने वाली कहानी का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। तू या मैं 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!