सफलता के बाद भी नहीं बदले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, सितारों ने की जमकर तारीफ

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 04:59 PM

tvf founder arunabh kumar got praise from celebrities

TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार ऐसे शो दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और जिनकी कहानियां हर पीढ़ी से जुड़ती हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार ऐसे शो दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और जिनकी कहानियां हर पीढ़ी से जुड़ती हैं। हर सफल रिलीज के साथ इसके अगले सीजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ जाती है। हाल ही में TVF की लोकप्रिय सीरीज़ 'गुल्लक' अपने पांचवें सीजन के साथ लौटी और एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसकी शानदार कहानी और दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब सराहना मिल रही है।

शो की सफलता के बीच कलाकार जमील खान और सुनीता राजवार ने TVF के संस्थापक अरुणाभ कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि TVF की इतनी बड़ी सफलता के बावजूद अरुणाभ कुमार बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। कलाकारों ने उनकी उस खासियत की भी सराहना की, जिसके जरिए वह अपनी टीम के साथ मजबूत रिश्ते बनाते हैं, नए टैलेंट को आगे बढ़ाते हैं और सभी को एकजुट रखकर काम करते हैं।

सुनीता ने TVF और इसके संस्थापक अरुणाभ कुमार का आभार जताते हुए कहा, “मैं हमेशा TVF की शुक्रगुजार रहूंगी क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर मेरा विकास और आज जो पहचान मुझे मिली है, वह 'गुल्लक' और 'पंचायत' की वजह से है। मैंने सबसे पहले 'गुल्लक' की थी और अपनी सफलता का श्रेय मैं हमेशा इसे दूंगी। मैं उनके खिलाफ कभी कुछ सोच भी नहीं सकती, क्योंकि उन्होंने मुझे सिर्फ सफलता ही नहीं दी, बल्कि एक नई जिंदगी दी। जब मैं पूरी तरह निराश थी, तब उन्होंने मुझे एक नई शुरुआत का मौका दिया। वे मेरे लिए बेहद खास हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।”

अरुणाभ कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, “वह आज भी उतने ही सरल हैं, जितने 'गुल्लक' की शूटिंग शुरू होने के समय थे। अगर हमें उनसे मिलना हो या बात करनी हो, तो वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सफलता और समय ने उन्हें बदल दिया हो। TVF एक परिवार की तरह है।”

वहीं जमील खान ने अरुणाभ के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए कहा, “मुझे लगता है यह दूसरे या तीसरे सीजन के बाद की बात है। एक स्क्रीनिंग के बाद मैंने अरुणाभ से कहा था, ‘हमने वाकई एक बेहतरीन टीम और शानदार प्रॉपर्टी बनाई है। कृपया इसे मत बदलिए, इसे संभालकर रखिए क्योंकि हमारे हाथ में सोने की खान है।’ उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और यह हमेशा अच्छा ही बना रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “समय के साथ निर्देशक और लेखक बदलते रहे, लेकिन पूरी टीम की कमान संभालने वाला व्यक्ति वही रहा। उनमें कुछ खास बात है। उन्हें टीम बनाना आता है और टीम में बदलाव आने के बाद भी उसे एकजुट रखना और आगे बढ़ाना भी आता है। अरुणाभ इस बात को बहुत अच्छी तरह समझते हैं।”

IMDb की Top 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में सपने वर्सेस एवरीवन के आने के बाद, द वायरल फीवर (TVF) सच में ग्लोबल कंटेंट स्पेस पर राज कर रहा है। IMDb की इस लिस्ट में शामिल TVF के बाकी शोज़ हैं: TVF पिचर्स 9.1 रेटिंग के साथ (64वें नंबर पर), पंचायत 9.0 रेटिंग (70वां नंबर), गुल्लक 9.1 रेटिंग (74वां नंबर), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग (86वां नंबर), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग (130वां नंबर), और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग (183वें नंबर पर)।

​TVF ने हाल ही की कई बड़ी रिलीज़ जैसे द डेविल वीयर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट, और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को भी पीछे छोड़ दिया है। चाहे इंडिया हो, साउथ सिनेमा हो या फिर हॉलीवुड, बेहतरीन कंटेंट देने के मामले में TVF आज के समय का सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस बनकर उभरा है।

​इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स के इवेंट में भी अपनी ज़बरदस्त अनाउंसमेंट्स के साथ पूरी लाइमलाइट TVF ने ही लूटी। उनकी आने वाली फ़िल्में जैसे Vvan और कॉलेज फेस्ट, नए शोज़ जैसे पिरामिड और वंश, या फिर एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने वर्सेस एवरीवन और संदीप भैया के मोस्ट-अवेडेट नए सीज़न्स इनका पूरा स्लेट बहुत ही अलग और कमाल का था। इस अनोखे शोकेस ने TVF को उस रात का असली विनर बना दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!