Edited By Prachi Sharma,Updated: 29 Jun, 2026 06:35 PM

rfi Javed : उर्फी जावेद को हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो आए दिन कोई न कोई ऐसा ब्यान देती रहती हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं...
Urfi Javed : उर्फी जावेद को हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो आए दिन कोई न कोई ऐसा ब्यान देती रहती हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं। लेकिन हाल में ही कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उर्फी जावेद ने इस्लाम धर्म को छोड़ दिया है और हिन्दू धर्म को अपना लिया है। ये सब अफवाह सुनने के बाद अब खुद Urfi Javed ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारी सच्चाई बताई है।
मुस्लिम से हिंदू बन गईं उर्फी !
हुआ कुछ ऐसा था कि एक पत्रकार मीता चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि उर्फी ने अपना धर्म बदल लिया है और नाम रीता भरद्वाज रख लिया है। लेकिन उर्फी ने अब सामने आकर मीता चौधरी को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
'कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं...
इस ब्यान की वजह से उर्फी जावेद को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने लिखा कि 'कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं। आंटी, प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है. वैसे भी, मैं किसी धर्म में विश्वास नहीं रखती। रही बात कपड़ों की, तो मैं सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी बिल्कुल नंगी हूं। मुझे आपका गंदा मेकअप देखकर बहुत शर्म आई और आपकी पत्रकारिता को देखकर भी।
मीता चौधरी ने किया उर्फी को ब्लॉक
इसके बाद उर्फी ने मीता को टैग करते हुए लिखा कि आंटी मेरी बातों से ट्रिगर हो गईं हैं। आंटी बहुत ट्रिगर हो गईं। लेकिन उनके तथ्य अब भी गलत हैं। मैंने ब्रेस्ट इम्प्लांट नहीं करवाए हैं। सिर्फ इसलिए कि उनका चेहरा ढीले ब्रेस्ट जैसा दिखता है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें हर जगह ब्रेस्ट ही दिखाई दें या वे उसी पर अटकी रहें।"
