Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Aug, 2026 03:17 PM

Malini Sharma : विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई साल 2002 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की मशहूर हॉरर-थ्रिलर फिल्म राज आज भी दर्शकों में काफी लोकप्रिय है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में नजर आये थे।...
Malini Sharma : विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई साल 2002 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की मशहूर हॉरर-थ्रिलर फिल्म राज आज भी दर्शकों में काफी लोकप्रिय है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में नजर आये थे। वहीं, फिल्म में मालिनी नाम की रहस्यमयी भूतनी का किरदार निभाकर अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।
लेकिन अब 24 साल बाद मालिनी शर्मा फिल्मों की दुनिया से काफी समय से दूर हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि राज की ये खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री आजकल कहां हैं, क्या कर रही हैं और इतने सालों में उनका लुक कितना बदल गया है ? आइए जानते हैं-
अब कहां हैं Raaz की मालिनी शर्मा?
फिल्म राज से एक रात में लोकप्रियता हासिल करने वालीं अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने अचानक बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली थी। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहीं मालिनी को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों पुणे के ह्याद्रि पहाड़ियों के शांत इलाके में अपना जीवन बिता रही हैं।
चमक-दमक से दूर मालिनी ने प्रकृति के करीब एक अलग जिंदगी चुनी है। वह पहाड़ी क्षेत्र में खेती-किसानी भी करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक अनदेखे वीडियो में वह अपनी इस नई जिंदगी के बारे में बात करती नजर आई हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री वहां अपना फार्मस्टे भी चलाती हैं, जहां आने वाले मेहमानों के लिए वह खुद खाना भी बनाती हैं। मालिनी शर्मा की हालिया तस्वीरों और वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि समय के साथ उनका लुक काफी बदल गया है और अब वह पहले जैसी नजर नहीं आतीं। 52 साल की मालिनी इन दिनों अपनी अलग और सादगी भरी जीवनशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।
शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि फिल्म राज में अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली मालिनी एक दिन ग्लैमर और भीड़भाड़ से दूर एकांत और शांत जिंदगी को चुन लेंगी। आज वह चकाचौंध से दूर अकेले रहकर प्रकृति के करीब अपना जीवन बिता रही हैं।
मालिनी की शादीशुदा जिंदगी भी थी खराब
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मालिनी शर्मा के दूर होने के पीछे उनकी निजी जिंदगी को भी एक अहम वजह माना जाता है। मालिनी ने फिल्म 'तुम बिन' से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया।
बताया जाता है कि इस रिश्ते के टूटने का असर मालिनी पर काफी गहरा पड़ा, जिसके बाद वह लंबे समय तक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आईं और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर हो गईं।