कितने करोड़ की दौलत पीछे छोड़ गए महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर? जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 03:51 PM

you will be shocked to know how much property pankaj dheer left behind

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर है कि अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 68 साल के थे और महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे पंकज धीर अपने पीछे करीब 52 करोड़ रुपये की संपत्ति,...

नेशनल डेस्क : आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री एक बड़े कलाकार को खो बैठी है। जाने-माने एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर, 2025 को निधन हो गया। पंकज ने बीआर चोपड़ा की मशहूर सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। लंबे समय की कैंसर से जंग के बाद अभिनेता ने इस फानी दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पंकज धीर की संपत्ति और पारिवारिक जीवन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज धीर की कुल संपत्ति लगभग 52 करोड़ रुपये थी। पंकज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर, बेटे निकितन धीर और बहू कृतिका सेंगर को छोड़ गए हैं। उनका बेटा निकितन भी टीवी और फिल्मों में काम करते है और कई माइथोलॉजिकल शो कर चुके हैं। पत्नी अनीता धीर ने फिल्मों जैसे 'विक्टोरिया नं. 203: डायमंड्स आर फॉरएवर', 'इक्के पे इक्का' और 'बॉक्सर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है।

PunjabKesari

सीरियल्स और फिल्मों में योगदान

पंकज धीर ने महाभारत के अलावा चंद्रकांता में शिवदत्त, बढ़ो बहू, युग, द ग्रेट मराठा, और अजूनी जैसे कई टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और फिल्मों जैसे सोल्जर, तुमको ना भूल पाएंगे, रिश्ते, अंदाज, सड़क, और बादशाह में काम किया।

पंकज धीर की भूमिका और उनके काम की यादें हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। फैंस और सेलेब्स भावनात्मक ह्रदय से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

 

 



 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!