दुल्हन की पहली पसंद BRIDAL JEWELLERY (देखिए तस्वीरें)

Edited By Updated: 20 Jan, 2016 12:56 PM

bridal jewellery

गहने महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। भारतीय महिलाएं तो हर फंक्शन में अलग-अलग और लेटेस्ट वैरायटी के आभूषण पहनने की शौकीन होती है।

गहने महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। भारतीय महिलाएं तो हर फंक्शन में अलग-अलग और लेटेस्ट  वैरायटी के आभूषण पहनने की शौकीन होती है। खासकर खुद की या फैमिली फंक्शन में गहनों से लदी हुई नजर आती है। 

दुल्हन के ब्राइडल लंहगे के बाद जिस चीज का खास ख्याल रखा जाता है वो है गहने।  आजकल तो आपको हल्के से लेकर हैवी हर तरह के ज्वैलरी डिजाइन आसानी से मार्कीट में मिल जाएंगे। वहीं, अगर आप अपनी मर्जी का डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो उसमें भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती लेकिन कई बार ब्राइडल गर्ल गहनों का चुनाव ठीक से नहीं कर पाती कि साड़ी के साथ क्या सूट करेगा और लहंगे के साथ क्या? इसी चक्कर में वह अपनी सारी ग्रैस खत्म कर बैठती है।

BRIDAL JEWELLERY DESIGNS

अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली है और अपने लिए वैडिग ज्वैलरी स्लैक्ट कर रही हैं तो आज हम आपको ब्राइडल ज्वैलरी की लेटेस्ट और शानदार डिजाइन के बारे में बताते हैं, जिससे आपकी खूूबसूरती निखर के बाहर आएगी।

1. Polki Bridal Jewellery

आजकल पोलकी ब्राइड ज्वैलरी खूब ट्रैंड में हैं, जिसे लड़कियां खूब पसंद भी कर रही हैं। बॉलीवुड मूवीज और रैड कार्पेट एंवेट में भी बहुत सारी सैलेब्स ने इसे पहन कर अपने हुसन के जलवे बिखेरे हैं। पोलकी सेट में सोने के अंदर बिना कटे हुए डायमंड या कीमती स्टोन जड़े होते हैं। स्टॉन ड्रोप और पर्ल में भी पोलकी नेकलेस काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इस तरह के गहनों पर आपको मीनाकारी का काम भी खूब देखने को मिलता है। यह भारतीयों का ट्रैडिशनल गहना भी है। 

2. Diamond Bridal Set

हीरे को महिला का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इस कीमती ज्वैलरी को आप साड़ी और लहंगे के साथ भी पहन सकते हैं लेकिन यह ज्यादा ड्रैस और गाउन के साथ सूट करते हैं। 

3. Gold Bridal Jewellery

भले ही डायमंड, स्टोन और पर्ल की अपनी ग्रैस है लेकिन सोने की तो बात ही अलग है।  साउथ इंडियन दुल्हन शुद्ध सोने से बने आभूषण पहनना ही पसंद करती है। हाथ में लेटेस्ट डिजाइन की गोल्ड बैंगल कड़े हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। उसी के साथ मैंचिग इयररिंग और मांग टिका हो तो आपका हुस्न किसी मल्लिका से कम नहीं दिखता। 

4. Bridal Set Of Semi-Precious Stones

आजकल लड़कियां सोने की बजाए चंकी और भारी-भड़कीली ज्वैलरी पहनना भी पसंद करती हैं। अगर आपको भी इस तरह की ही ज्वैलरी पसंद हैं तो आप सेमी स्टोन वाले नैकलेस का चुनाव कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि वह आपकी ड्रैस से मैच खाता हो नहीं तो यह कुछ अजीब सी लुक देगा। 

5. Antique Gold Set For Wedding

वैडिंग ज्वैलरी में एंटिक गोल्ड डिजाइन भी खूब ट्रैंड में हैं। यह डिजाइन भारतीय देवी-देवताओं और पुरानी दुल्हनों के गहनों से ही प्रेरित हैं। एंटिक ज्वैलरी में दुलहन क्लासिक और एलीगैंट लुक में सबके सामने आती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही यूनिक दिखना चाहती हैं तो इस तरह के गहनों का चुनाव करेें। 

-वंदना डालिया 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!