48 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, Airtel का नया प्लान यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 04:40 PM

airtel launches rs 48 recharge plan with 1gb data and jiohotstar access

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 48 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इतने कम दाम में भी यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

नेशनल डेस्क: टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 48 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इतने कम दाम में भी यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।

48 रुपये वाला प्लान: कम कीमत में डेटा और OTT फायदा
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत होती है। इसमें कुल 1GB डेटा दिया जाता है, लेकिन कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है। यानी इसे एक डेटा ऐड-ऑन प्लान की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट का लाभ भी जुड़ जाता है।


399 रुपये का प्लान: डेटा और कॉलिंग दोनों
कंपनी ने हाल ही में 399 रुपये का एक और प्लान भी पेश किया है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 2.5GB डेटा, 100 SMS और फ्री नेशनल रोमिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादा इंटरनेट और कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं।


100 रुपये का डेटा प्लान भी मौजूद
अगर आप सिर्फ डेटा के लिए सस्ता विकल्प चाहते हैं, तो Airtel का 100 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 6GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह भी डेटा-ओनली प्लान है और इसमें भी JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है।


IPL सीजन में बढ़ी प्लान्स की मांग
इस समय Indian Premier League (IPL) का सीजन चल रहा है, ऐसे में ये सस्ते प्लान यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्योंकि मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है, ऐसे में कम कीमत में डेटा और OTT एक्सेस मिलना यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है।


Jio का भी प्लान मौजूद
वहीं Reliance Jio भी अपने ग्राहकों को OTT और डेटा का कॉम्बो ऑफर दे रही है। कंपनी के प्रीपेड यूजर्स को JioHotstar का फायदा लेने के लिए कम से कम 100 रुपये का रिचार्ज करना होता है। इस प्लान में 5G डेटा का लाभ मिलता है, जिससे यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड के साथ बेहतर अनुभव मिलता है। इस तरह टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत में डेटा और एंटरटेनमेंट का कॉम्बो ऑफर देकर यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं, खासकर ऐसे समय में जब ऑनलाइन कंटेंट और लाइव स्ट्रीमिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!