चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स, बची रहेगी बैटरी लाइफ

Edited By Updated: 23 May, 2026 03:49 PM

how to prevent smartphone from overheating in the scorching heat

भारत में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस कड़कती धूप का इंसानों के साथ स्मार्टफोन पर भी भारी असर हो रहा है। इस बढ़ती गर्मी के बीच लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका फोन काफी हीट हो रहा है। ऐसे में बैटरी भी जल्दी खत्म होने लगती है। अचानक  स्क्रीन की रोशनी...

Smartphone Overheating: भारत में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस कड़कती धूप का इंसानों के साथ स्मार्टफोन पर भी भारी असर हो रहा है। इस बढ़ती गर्मी के बीच लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका फोन काफी हीट हो रहा है। ऐसे में बैटरी भी जल्दी खत्म होने लगती है। अचानक  स्क्रीन की रोशनी अचानक कम हो जाती है या फोन खुद-ब-खुद बंद हो जाता है। अगर आपके फोन में भी कुछ ऐसी गड़बड़ होती है तो आपको भी नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखने की जरुरत है।

1. सीधी धूप और बंद कार से रखें दूर

अपने फोन को तेज धूप के सीधे संपर्क में लाने से बचे। कार में सफर के दौरान लोग कई बार अपना फोन  डैशबोर्ड पर रख देते हैं, जहां पर सीधी धूप पड़ने से फोन का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है।  

2. फ्रिज में रखने की गलती कभी न करें

फोन के ज्यादा गर्म हो जाने पर लोग कई बार इसे फ्रिज में रख देते हैं। अचानक आए तापमान के इस बड़े अंतर (Thermal Shock) के कारण फोन के अंदर नमी (Moisture) जमा हो सकती है, जिससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। फोन को पंखे या एसी की हवा में रखकर सामान्य होने दें।

PunjabKesari

3. भारी काम और हैवी ऐप्स पर का कम करें उपयोग

 गेमिंग,एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो कॉलिंग और जीपीएस नेविगेशन के ज्यादा उपयोग का असर कुछ फीचर्स प्रोसेसर और बैटरी पर बहुत ज्यादा होता है। कोशिश करें कि आप इनका उपयोग थोड़ा कम करें। इसके अलावा अगर बैकग्राउंड में चल रहे गैर जरुरी ऐप्स, जो फिलहाल यूज न हों को भी बंद कर दें।

4. ब्राइटनेस और सेटिंग्स में करें बदलाव

फोन की ब्राइटनेस फुल होने से भी स्क्रीन काफी तेजी से गर्म होती है। ऐसे में ब्राइटनेस को कम रखें और फोन में 'बैटरी सेवर मोड' ऑन करने से बैकग्राउंड एक्टिविटी सीमित हो जाती है, जिससे फोन ठंडा रहता है। 

5. चार्जिंग के दौरान इन  बातों का रखें ध्यान

गर्मियों के दौरान जब आप अपना फोन चार्जिंग पर लगाते हैं तो ये कई बार गर्म होने लगता है। फास्ट चार्जिंग या फिर वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन का तापमान बढ़ना आम है, लेकिन इस दौरान गेम खेलने या वीडियो देखने से बचें। कोशिश करें कि अपने फोन को हमेशा ऑरिजनिल चार्जर से ही चार्ज करें।   

PunjabKesari

6. चार्जिंग के दौरान रिमूव कर दें बैक कवर

आजकल बाजार में मिलने वाले मोटे रबर, प्लास्टिक या मेटल के आकर्षक कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते। गर्मियों में चार्जिंग के समय फोन का कवर निकाल देना एक समझदारी भरा फैसला है। यदि चार्जिंग के समय फोन हाथ में लेने लायक गर्म न रहे, तो तुरंत प्लग से हटा दें।

थर्मल प्रोटेक्शन के संकेतों को न करें नजरअंदाज

आजकल के फोन्स में 'थर्मल प्रोटेक्शन' फीचर होता है। जब फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो यह खुद ही परफॉर्मेंस को धीमा कर देता है या ऐप्स बंद कर देता है। इन चेतावनियों को हल्के में न लें। फोन को थोड़ा आराम दें, क्योंकि लगातार ओवरहीटिंग से बैटरी फूल सकती है या उसकी बैकअप क्षमता हमेशा के लिए कम हो सकती है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!