iPhone 18 Pro leaks: स्मार्टफोन की दुनिया बदलने आ रहा है iPhone 18 Pro, मिल सकते हैं ये 4 बड़े नए फीचर्स

Edited By Updated: 25 May, 2026 02:28 PM

iphone 18 pro you can get these 4 big new features

iPhone के प्रेमियों को iPhone 18 का काफी बेसब्री से इंतजार है। कंपनी सितबंर में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पेश करती है। बीते साल भी सितंबर में कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 17 Pro सीरीज को बाजार में उतारा था। इस बार भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं...

iPhone 18 Pro leaks: iPhone के प्रेमियों को iPhone 18 का काफी बेसब्री से इंतजार है। कंपनी सितबंर में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पेश करती है। बीते साल भी सितंबर में कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 17 Pro सीरीज को बाजार में उतारा था। इस बार भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी सितंबर में अगली जनरेशन के स्मार्टफोन iPhone 18 और iPhone 18 Pro को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी पहले ही iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर तकनीकी गलियारों में लीक्स और दावों का दौर शुरु हो गया है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के प्रो मॉडल्स में डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन- कौन से बदलाव मिलने की उम्मीद है                             

1. डिस्प्ले

iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में इस बार सबसे बड़ा विजुअल बदलाव देखने को मिल सकता है। । लीक्स के अनुसार, नए मॉडल में दिया जाने वाला 'डायनामिक आइलैंड' (Dynamic Island) पिछले iPhone 17 Pro के मुकाबले करीब 35 % छोटा होगा। इससे मोबाइल यूजर को ज्यादा व्यूइंग एरिया मिलेगा।

2. चिपसेट

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस बार भी कंपनी इसमें लेटेस्ट चिपसेट शामिल करेगी। iPhone 18 Pro में ऐपल का अगला A20 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह पहले से 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा।

3. कैमरा

कंपनी ने बीते साल आईफोन 17 प्रो के कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में काफी बदलाव किए थे। इसी के चलते iPhone 18 Pro में डिजाइन में कोई ज्यादा बदलाव न होने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी इसके अंदरूनी सेंसर्स को अपग्रेड करने वाली है। इस अपडटेशन के बाद यूजर्स को बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी का अनुभव मिलेगा।

4. नए फीचर्स

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें AI फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा  ऐपल अपने वॉयस असिस्टेंट 'सीरी' (Siri) को पूरी तरह बदलने जा रहा है। इसके लिए ऐपल, गूगल के शक्तिशाली एआई मॉडल 'जेमिनी' (Google Gemini) की मदद ले रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!