काला सागर में फिर दो जहाजों पर हमला; पूरी तरह डूब गया एक शिप,बुल्गारिया ने NATO और EU से मांगी मदद

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 01:44 PM

two ships hit by drones of unknown origin off bulgarian coast

काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन हमले में एक जहाज डूब गया। उसके चालक दल के एक सदस्य को बचाया गया है। दूसरे जहाज ‘चेल्सी 3’ के सभी 15 नाविक सुरक्षित निकाले गए, जिनमें पांच घायल हैं। बुल्गारिया ने नाटो और यूरोपीय संघ से मदद...

Sofia: बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने मंगलवार तड़के बताया कि काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। उन्होंने बताया कि डूबे हुए जहाज के चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। हालांकि, उन्होंने जहाज पर सवार अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 

रादेव ने कहा कि दूसरे जहाज 'चेल्सी 3' के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। माल्टा के झंडे वाले इस जहाज पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने इन हमलों को ''पूरी तरह अस्वीकार्य'' बताया और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा यूरोपीय संघ से सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि बुल्गारिया के पास हमलों के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!