Edited By Radhika,Updated: 05 Jun, 2026 06:00 PM

अगर आप एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। OnePlus ने अपने OnePlus 13 मॉडल पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। इसे OnePlus Community Sale के तहत इस डिवाइस को अमेज़न, विजय सेल्स और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बेहद कम...
OnePlus 13 Discount: अगर आप एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। OnePlus ने अपने OnePlus 13 मॉडल पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। इसे OnePlus Community Sale के तहत इस डिवाइस को अमेज़न, विजय सेल्स और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक इस डील पर कुल ₹17,000 तक की बड़ी बचत कर सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इस डिस्काउंट के बारे में-
OnePlus 13 का 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹69,999 पर लॉन्च किया गया था। सेल में इस पर ₹12,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹57,999 हो जाती है। इसके अलावा HDFC बैंक, IDFC बैंक या कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड पर ₹5,000 का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस पूरे डिस्काउंट के बाद आपको यह सिर्फ ₹52,999 की कीमत पर अवेलेबल होगा।
OnePlus 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 13 में 6.82 इंच का बड़ा QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़न और 4500 निट्स की बेहतरीन पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूथ बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। बैटरीपैक की बात करें तो इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।