Realme P4 Lite 5G की सेल शुरू: 15,000 रुपए से कम में 5G फोन, यहां देखें इसके खास फीचर्स

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 03:44 PM

realme p4 lite 5g sale begins a 5g phone under 15 000 check out its key featur

Gadgets News: अगर आप पुराने फोन की छोटी बैटरी से परेशान हैं और नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme P4 Lite 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है। इस फोन की कीमत 15,000 रुपए से कम है और इसमें 5G सपोर्ट भी मिलेगा।

Gadgets News: अगर आप पुराने फोन की छोटी बैटरी से परेशान हैं और नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme P4 Lite 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है। इस फोन की कीमत 15,000 रुपए से कम है और इसमें 5G सपोर्ट भी मिलेगा।

कीमत और वेरिएंट्स

यह फोन तीन वेरिएंट में आता है:

4GB RAM + 64GB स्टोरेज – ₹12,999
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹13,999
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹15,999

ऑफर के साथ बचत

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इस फोन पर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपए का बैंक ऑफर मिलेगा। मतलब आप कुल 1,500 रुपए की बचत कर सकते हैं।

मुकाबला

इस कीमत में यह फोन Poco M7 Plus 5G, Motorola G57 Power 5G, और Oppo K14X 5G जैसे फोन्स को टक्कर देगा।

खास फीचर्स
डिस्प्ले: 6.8 इंच HD+ स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग, 900 निट्स ब्राइटनेस
ओएस: Android 16 + Realme UI 7.0, 3 साल सिक्योरिटी अपडेट और 2 OS अपडेट
रैम और स्टोरेज: 4GB या 6GB RAM (8GB वर्चुअल RAM के साथ 14GB तक बढ़ सकती है), 64GB/128GB स्टोरेज
कैमरा: 13MP डुअल रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा
कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक
AI फीचर्स: AI Clear Face, AI Eraser 2.0, AI Powered Documents, AI Assistance
बैटरी: 7000mAh बैटरी + 15W वायर्ड चार्ज

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!