नौकरीपेशा लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले: अब बिना 1 भी रुपया जेब से दिए मिलेगा 7 लाख का फ्री बीमा, जानें कैसे?

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 02:49 PM

get free life insurance of up to 7 lakh without paying a single rupee

यदि आपकी सैलरी से PF कटता है तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और फायदेमंद जानकारी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी अंशधारकों को 7 लाख रुपये तक का Life Insurance मुफ्त में प्रदान करता है। इस बीमा कवर का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को...

नई दिल्ली : यदि आपकी सैलरी से PF कटता है तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और फायदेमंद जानकारी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी अंशधारकों को 7 लाख रुपये तक का Life Insurance मुफ्त में प्रदान करता है। इस बीमा कवर का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को अपनी जेब से एक भी रुपया अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना पड़ता है। यह सुविधा EPFO की 'कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा' यानी EDLI (Employees' Deposit Linked Insurance) स्कीम के तहत दी जाती है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक 1976 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य पीएफ खाताधारकों के परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इस इंश्योरेंस का पूरा खर्च नियोक्ता (कंपनी) द्वारा उठाया जाता है। कंपनी कर्मचारी की बेसिक सैलरी + DA का 0.50% हिस्सा इस इंश्योरेंस फंड में जमा करती है। यदि किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान असमय मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को न्यूनतम 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक का एकमुश्त बीमा क्लेम मिलता है।

यह भी पढ़ें: World Record Auction: महात्मा गांधी के हाथ से लिखे 688 विचारों का दुर्लभ संग्रह 16.20 करोड़ में बिका

वहीं इसका लाभ उठाने के लिए कर्मचारी ने मृत्यु से ठीक पहले लगातार कम से कम 12 महीने नौकरी की हो। यदि इन 12 महीनों के दौरान कंपनी बदली भी गई हो तब भी यदि पीएफ खाता लगातार एक्टिव है तो नॉमिनी क्लेम के लिए हकदार होता है।

PunjabKesari

कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसका नॉमिनी पीएफ कमिश्नर के कार्यालय में Form 5 IF भरकर जमा कर सकता है। इसके साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। EPFO अपने सभी सदस्यों को UAN पोर्टल पर जाकर e-Nomination प्रक्रिया तुरंत पूरी करने की सलाह देता है। नॉमिनी की जानकारी अपडेट रहने से परिजनों को बिना किसी कागजी झंझट के क्लेम की राशि जल्दी मिल जाती है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!