Edited By ,Updated: 12 May, 2016 11:53 AM

सीने में जलन होना आजकल एक सामान्य बात है। गलत खान-पान, मसालेदार भोजन, मोटापा, तनाव से भी एसिडिटी होती है। जब यह परेशानी बढ़ जाती है...
सीने में जलन होना आजकल एक सामान्य बात है। गलत खान-पान, मसालेदार भोजन, मोटापा, तनाव से भी एसिडिटी होती है। जब यह परेशानी बढ़ जाती है तो छाती के बीच में दर्द, जकड़न और बेचैनी होती है। कई बार समस्या इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टरी मदद लेनी पडती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते है।
- एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद और दो चम्मच सेब का सिरका डालकर खाना खाने से पहले रोजाना पिएं। यह एक असरदार उपाय है।
- खाना खाने से पहले एलोवीरा जूस पीने से राहत मिलती है।
- भोजन खाने के बाद सौंफ जरूर चबाएं, इससे खाना असानी से पच जाता है।
- ताजा पुदीने के पतों का रस रोज पीना लाभकारी है।
- रोज सुबह तुलसी के ताजा पत्ते चबाएं।
- अदरक की चाय पीना से लाभ मिलता है।
- खाने में नींबू का प्रयोग जरूर करना चाहिए। भोजन करने के 1 घंटे पहले नींबू के रस में काला नमक मिलाकर पीने से सीने की जलन में फायदा मिलता है।
- सीने में जलन होने पर ठंड़ा दूध पीने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
- नारियल का पानी पीना हितकारी है।