PM Kisan: 2000 रुपए अटक सकते हैं… 23वीं किस्त से पहले जरूरी है ये कार्ड, नहीं बनाया तो होगा नुकसान!

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 05:19 AM

pm kisan rs 2000 may get stuck

देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रही है। पिछले महीने यानी मार्च 2026 में 22वीं किस्त सफलतापूर्वक किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। अब सभी लाभार्थियों को 23वीं किस्त का इंतजार है।

नेशनल डेस्कः देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रही है। पिछले महीने यानी मार्च 2026 में 22वीं किस्त सफलतापूर्वक किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। अब सभी लाभार्थियों को 23वीं किस्त का इंतजार है।

लेकिन इस बार अगली किस्त पाना उतना आसान नहीं होगा। सरकार ने योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर किसानों की जेब पर पड़ सकता है। अगर आप सालाना 6000 रुपये का लाभ ले रहे हैं, तो एक खास कार्ड के बिना आपकी अगली 2000 रुपये की किस्त अटक सकती है।

इन 14 राज्यों के किसानों के लिए जरूरी नियम
सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ यानी किसान आईडी को अनिवार्य कर दिया है।

यह नियम फिलहाल इन राज्यों में सख्ती से लागू है: उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्य प्रदेश,राजस्थान,महाराष्ट्र,गुजरात,छत्तीसगढ़,ओडिशा,असम,आंध्र प्रदेश,कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु और तेलंगाना। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो बिना देरी किए किसान आईडी बनवाना जरूरी है। 2026 की शुरुआत से नए रजिस्ट्रेशन के लिए यह अनिवार्य हो चुका है, और पुराने किसानों को भी अगली किस्त पाने के लिए इसे पूरा करना होगा।

क्या है फार्मर आईडी?
यूनिक फार्मर आईडी एक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसका उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को रोकना है।

इसमें किसान से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज होती है, जैसे:

  • जमीन का विवरण
  • फसल की जानकारी
  • खाद का उपयोग
  • पशुपालन और आय

इस आईडी के बाद बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी और खाद-बीज सब्सिडी, फसल बीमा क्लेम जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

कैसे बनवाएं फार्मर आईडी?
किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए किसान को AgriStack या राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • जमीन के कागजात (खसरा/जमाबंदी)
  • e-KYC पूरा करना अनिवार्य

 कब आएगी 23वीं किस्त?
यह योजना हर 4 महीने में किस्त जारी करती है।

  • 21वीं किस्त: नवंबर 2025
  • 22वीं किस्त: मार्च 2026

इस हिसाब से 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 तक आने की पूरी संभावना है।

पैसा अटक जाए तो कहां करें संपर्क?
अगर किसी तकनीकी समस्या के कारण पैसा नहीं आता या रजिस्ट्रेशन में दिक्कत होती है, तो किसान सीधे कृषि मंत्रालय की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

  • टोल फ्री नंबर: 155261, 1800115526
  • फोन: 011-23381092
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

समय रहते किसान आईडी बनवा लें, ताकि आपकी अगली 2000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में आ सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!