सूक्ष्म लेखन शैली के प्रयोग से बनाया भगवान श्री राम का चित्र

Edited By Updated: 09 Dec, 2020 01:08 PM

picture of lord shri ram made using micro writing style

सूक्ष्म लेखक और राज्य पुरस्कार से सम्मानित रामकुमार जोशी ने सूक्ष्म लेखन शैली के प्रयोग से भगवान श्री राम का चित्र बनाया है। जिला ऊना के गांव भटोली निवासी राम कुमार जोशी शिक्षक के पद पर राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला जखेड़ा में कार्यरत हैं।

ऊना(सुरेन्द्र): सूक्ष्म लेखक और राज्य पुरस्कार से सम्मानित रामकुमार जोशी ने सूक्ष्म लेखन शैली के प्रयोग से भगवान श्री राम का चित्र बनाया है। जिला ऊना के गांव भटोली निवासी राम कुमार जोशी शिक्षक के पद पर राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला जखेड़ा में कार्यरत हैं। श्री राम जी के चित्र में अनगिनत राम-राम शब्द का प्रयोग किया है। साथ में श्री राम स्त्रोत भी लिखा है। राम कुमार जोशी इस सूक्ष्म लेखन शैली में पिछले 35 वर्ष से सूक्ष्म लेखन से चित्र बना रहे हैं। उन्होंने 400 से अधिक चित्र बना दिए हैं। इससे पहले राम कुमार जोशी ने पोस्टकार्ड के दोनों ओर 3 लाख 22 हजार से अधिक राम शब्द लिखे हैं। उन्होंने 20 पैसे की डाक टिकस 2 गुणा 2 सैंटीमीटर भाग लोकप्रिय समाचार पत्र के 2700 शब्द लिखे थे। इसी तरह 14 पृष्ठ की लोकप्रिय पत्रिता (मंथली) को पोस्टकार्ड के पिछले हिस्से (6 गुणा 9 सैंटीमीटर)  पर लिख दी थी। अगर उन 14 पृष्ठों में से विज्ञापन पृष्ठ निकाल भी दें तो भी 10 पृष्ठ बनते हैं जिनमें 8991 शब्द लिखे हैं। उन्होंने चावल के दाने पर भी एक हजार से अधिक राम शब्द के अक्षर लिखे हैं।

राम कुमार जोशी ने अनेक रिकार्ड बनाए हैं। उन्होंने 26 वर्ष पहले राम-राम लिखते हुए श्रीराम का चित्र बनाया था । इस चित्र में लगभग 4500 शब्द अंकित किए थे। जब राम कुमार जोशी मुम्बई 1994 में सूक्ष्म लेखन में एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी प्रतियोगिता में अधिक से अधिक शब्द 3 गुणा 9 सैंटीमीटर पर 70 बार से अधिक इस फिल्म का नाम लिखना था। उस भाग पर राम कुमार जोशी ने 1455 बार लिखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में दो लोगों के लिए मारीशयस जाने का पुरस्कार जीता था। जब मुम्बई में वह पुरस्कार लेने गए तो मुम्बई महबूब स्टूडियो में उन्हें जूही चावला से मिलाया गया। वहां उन्होंने जूही चावला को 4500 से अधिक शब्दों से लिखे हुए श्री राम का चित्र दिखाया तो उन्होंने सराहना की।

रामकुमार जोशी को तत्कालीन राज्य मंत्री ठाकुर देसराज द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं 15 अगस्त 2009 को शिक्षा मंत्री आई.डी. धीमान से पुरस्कृत प्राप्त किया। वहीं 12 दिसम्बर, 1996 से 14 दिसम्बर 1996 के ऊना उत्स्व के समारोह मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह ने रामकुमार जोशी को सम्मानित किया। वर्ष 2016 को शिक्षक दिवस पर रामकुमार जोशी को बेस्ट टीचर अवार्ड से राज्यपाल देवव्रत अचार्य द्वारा सम्मानित हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!