थोड़े पैसों से यूं सजाएं घर का हर कोना

Edited By Updated: 05 Nov, 2015 02:23 PM

diwali decorations

दीवाली के दिनों में हर कोई अपने घर की साज-सजावट करता है। कुछ लोग दीवाली के मौके पर घरों में पेंट भी करवाते हैं। वैसे कहा जाता है कि दीवाली पर लक्ष्मी भी आपके घर में तभी प्रवेश करती है जब घर साफ सुथरा और रोशनी से जगमगा रहा हो।

दीवाली के दिनों में हर कोई अपने घर की साज-सजावट करता है। कुछ लोग दीवाली के मौके पर घरों में पेंट भी करवाते हैं। वैसे कहा जाता है कि दीवाली पर लक्ष्मी भी आपके घर में तभी प्रवेश करती है जब घर साफ सुथरा और रोशनी से जगमगा रहा हो। 
 
दीवाली पर घर को सजाने के लिए लोग स्टाइलिश शो पीस, मोमबत्तियां, रोशनी से जगमगाती लड़ियां और दीएं आदि लाते हैं। वैसे यह सामान बाजार से लाया जाए तो इससे बहुत ज्यादा खर्चा होता है लेकिन बजट को देखते हुए भी घर की सजावट की जा सकती है। 
 
अगर आपको भी बजट को देखते हुए आपने घर की सजावट करनी है तो
आज हम आपको ऐसे टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप कम पैसों में घर की सजावट बड़ी अच्छी तरह से कर सकते हैं। 
 
1. कागज के रिबनों को हम घर सजाने में इस्तेमाल कर सकते है।
 
2. आप ब्राइट और रंग-बिरंगी वॉल हैंगिंग को सोफे के पीछे लगा सकती हैं। जरूरी नहीं क‌ि दीवारों पर महंगी पेंट‌िंग्स ही लगाएं, टोकरी या परात पर ड‌िजाइन बनाकर भी इसे दीवारों पर सजाया जा सकता है।
 
3. आप पुराने फर्नीचर को कलरफुल बनाकर अपने लिविंग रूम में जान डाल सकते हैं। 
 
4. लक्ष्‍मी अौर गणपत‌ि जी कि पूजा करने के लिए अाप घर में ही रंग-बिरंगे कपड़ों, सितारों और पेंट आदि से पूजा सथान व थाली को सजा सकते है।
 
5. आप घर के मुख्य दरवाजे पर कलरफुल मैट, दीएं की मदद से रंगोली बना सकती है।
  
6. फ्लोरल कैंडल्स से सजावट भी आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगाएगी।
 
7. ड्राइंग रूम को खूबसूरत दिखाने के लिए साइड टेबल पर मेटल की मूर्ति रख सकते है।
 
8. आप रंग बिरंगे दीयों से भी घर को सजा सकते हैं। वैसे आप मोम की मदद से दीएं भी घर पर बना सकते हैं।
 
9. पुराने कैंडल स्टैंड पर रंग-ब‌िरंगी मोमबत्त‌ियां भी त्योहार के ह‌िसाब से परफेक्ट व‌िकल्प है।
 
10. अगर अापके घर में ट्रैडिशनल वर्क वाले कुशन्स हो तो वह ड्राइंग रूम में जान डालने के लिए काफी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!