इस तरह से सजाएं अपने घर में पूजा कक्ष! (pics)

Edited By Updated: 11 Jan, 2016 05:28 PM

pooja room

हर कोर्इ अपने घर में पूजा घर बनाता है, फिर चाहे घर बड़ा या छोटा। घर में पूजा घर बना होने से अापके घर में तथा इसमें रहने वालों को...

हर कोर्इ अपने घर में पूजा घर बनाता है, फिर चाहे घर बड़ा या छोटा। घर में पूजा घर बना होने से अापके घर में तथा इसमें रहने वालों को एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जिनके घरों में पूजा का कमरा होता है, उन्‍हें उस कमरे की साज-सज्‍जा का भी थोड़ा ख्‍याल जरुर करना चाहिए। पूजा घर में भगवान की मूर्तियों के साथ साथ खुशबूदार फूलों की मालाएं, तेल से भरे दिये और छट से लटकती हुई घंटियां देखने में अद्भुत लगती हैं। अाज हम अापको बनाएगे कि कैसा पूजा घर अापके घर में होना चाहिए........

 

1. सुंदर पूजा कक्ष 

अाप अपने घर के पूजा कक्ष में जाली दार दीवारों में तस्‍वीरें तथा झालरें आदि लगा सकते हैं। इस पूजा रूम में आपको ढेर सारी जगह मिलेगी जहां पर आप अपने काम की सभी चीजें रख सकते हैं।

 

2. कंटेम्पररी पूजा रूम 

आपके लिविंग रूम या किसी अन्‍य रूम में जगह के अनुसार ही अाप घर में कंटेम्पररी पूजा रूम बना सकते है। अापके पूजा रूम में लगे न्‍यूट्रल कलर के टाइल्‍स डार्क कलर की वुडन बॉर्डर और सीढियों का अनोखा मेल किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। 

 

3. कलात्मक पूजा रूम 

पूजा रूम में सबसे शुभ रंग सफेद और पीले रंगों को माना जाता है जिनका ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इसमें अाप होथों से बनी हुर्इ भगवान की पेंटिंग भी लगा सकती है। इसके साथ ही जालीदार दीवार और दरवाजे़ भी लगा सकती है।

 

4. बेडरूम में पूजा घर

अाप अपने बेडरूम में छोटे से कैबिनेट का इस्‍तमाल करके एक कार्नर में पूजा घर बना सकते है। मंदिर को सपोर्ट देने के लिए इसमें दो दराज और दो शीशे की शेल्‍फ भी बना सकते हैं, जिससे मूर्तियां आराम से रख सकेंते है। जब भी बेडरूम में पूजा के लिए मंदिर रखें तो इस बात का ध्‍यान रखें कि आपके पैर मंदिर के सामने ना पड़ें। 

 

5. प्रार्थना के लिए जगह

पूजा रूम पवित्र होते हैं और पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं इसलिए इन्‍हें घर के सेंटर में बनाना चाहिए। इसमें बना लकड़ी का प्‍लेटफार्म आपको बैठ कर पूजा करने मदद करेगा।

 

6. एलिगेंट पूजा रूम 

इस पूजा रूम में प्रयोग की गई वाइट मारबल की दीवारें अनोखी ही लगती हैं। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार पूजा रूम की जगह नॉर्थ-इस्‍ट होती हैं, वहीं दूसरी पवित्र जगह ईस्‍ट और वेस्‍ट होती हैं। पूजा एरिया कभी भी बाथरूम के पास नहीं होना चाहिए। 

 

7. वुडन पूजा रूम 

पूजा रूम में संगमरमर की सीढ़ी और चमकदार वॉलपेपर खूबसूरती बढाने के साथ साथ शांति भी पैदा करते हैं। साइड में बड़ी बड़ी खिड़कियों से आती ढेर सारी रौशनी पूजा रूम को मिट्टी के जैसा कमरा दिखाने में मदद करता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!