अमेरिकी ठिकानों पर बढ़े ईरानी वार, बगदाद बेस पर हमले में मारे गए 10 अमेरिकी सैनिक (Video)

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 02:05 PM

10 us soldiers killed in attacks on baghdad base reports

सोशल मीडिया में बगदाद के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले में 10 अमेरिकी सैनिकों की मौत का दावा किया जा रहा है, लेकिन विश्वसनीय स्रोतों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हाल के हमलों में ड्रोन हमले, मिसाइल हमले और विमान दुर्घटना की घटनाएँ जरूर हुई हैं, जिनमें...

International Desk: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है कि Baghdad में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गए। हालांकि अब तक United States Department of Defense या अमेरिकी सेना ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्टों के अनुसार हाल के दिनों में Baghdad Diplomatic Support Center पर ड्रोन हमला हुआ था। छह ड्रोन इस परिसर की ओर भेजे गए उनमें से पाँच को मार गिराया गया। एक ड्रोन गार्ड टॉवर के पास गिरा लेकिन इस घटना में कोई मौत नहीं हुई।

 

10 US TROOPS DEAD IN STRIKES ON BAGHDAD BASE — REPORTS https://t.co/NT0mBhnSBs pic.twitter.com/NEdkKnwbsi

— RT (@RT_com) March 16, 2026

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह हमला ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूहों द्वारा किया गया हो सकता है।इन समूहों ने पिछले दिनों इराक और खाड़ी क्षेत्र में कई अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी भी ली है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार 6 अमेरिकी सैनिक कुवैत में एक ड्रोन हमले में मारे गए थे।6 अमेरिकी एयरमैन पश्चिमी इराक में KC-135 विमान दुर्घटना में मारे गए। युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इसलिए 10 सैनिकों की मौत की अभी प्रमाणित नहीं है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!