अरब सागर में अमेरिकी सेना ने जहाज पर बोला धावा, ईरान से कनेक्शन का था शक (Video)

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 11:46 AM

us marines storm commercial ship in the arabian sea

अरब सागर में अमेरिकी मरीन ने MV Blue Star 3 पर छापा मारा, शक था कि जहाज ईरान जा रहा है। जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। United States Central Command ने बताया कि नाकाबंदी के चलते कई जहाजों का रास्ता बदला गया है।

Washington: अमेरिकी मरीन सैनिकों ने अरब सागर में एक वाणिज्यिक जहाज पर धावा बोला क्योंकि उन्हें संदेह था कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा लगाए गए नाकाबंदी का उल्लंघन कर ईरान जा रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि 'एम/वी ब्लू स्टार 3' नामक इस वाणिज्यिक जहाज की तलाशी ली गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया क्योंकि यह पुष्टि हो गई कि वह किसी ईरानी बंदरगाह की ओर नहीं जा रहा था। सेंट्रल कमान ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि सुबह अरब सागर में अमेरिकी मरीन सैनिकों ने 'एम/वी ब्लू स्टार 3' नामक एक वाणिज्यिक जहाज पर धावा बोल कर कार्रवाई की।

 

सेंट्रल कमान ने कहा कि सैनिकों ने जहाज की तलाशी लेने और इस बात की पुष्टि होने पर कि जहाज किसी ईरानी बंदरगाह पर नहीं रुकेगा, उसे जाने दिया। सेंट्रल कमान ने बताया कि नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए 39 जहाजों का मार्ग बदला गया है। ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है और लंबे समय तक आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

 

इस नाकाबंदी के परिणामस्वरूप क्षेत्र के विभिन्न बंदरगाहों पर कई जहाज लंगर डाले हुए हैं। सेंट्रल कमान ने कहा, ''ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी से पहले औसतन प्रतिदिन पांच जहाज ईरान के चाबहार बंदरगाह पर लंगर डाले रहते थे। वर्तमान में 20 से अधिक जहाज चाबहार में ही हैं क्योंकि अमेरिकी सेना ने नाकाबंदी के दौरान ईरान से आर्थिक व्यापार को रोक दिया है।'' समुद्री यातायात निगरानी वेबसाइट के अनुसार, 'एम/वी ब्लू स्टार 3' कोमोरोस के ध्वज के तहत चलने वाला एक कंटेनर जहाज है और यह ओमान के सोहार बंदरगाह की ओर जा रहा था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!