Edited By Tanuja,Updated: 18 Feb, 2026 06:03 PM

चीन के हुबेई प्रांत में चंद्र नववर्ष के दौरान पटाखों की दुकान में विस्फोट से 12 लोगों की मौत हो गई। जियांगयांग शहर में लगी आग को बुझा दिया गया है। इससे पहले जिआंगसू में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसने सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े किए हैं।
Bejing: चीन में चंद्र नववर्ष के जश्न के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। China के हुबेई प्रांत में पटाखों की एक दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई।आधिकारिक समाचार एजेंसी Xinhua के अनुसार, यह हादसा मध्य हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर में हुआ, जहां बुधवार को पटाखों की दुकान में आग लग गई। आग पर दोपहर तक काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 12 लोगों की जान जा चुकी थी। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।
चीन में चंद्र नववर्ष के दौरान आतिशबाजी का विशेष महत्व होता है, लेकिन इसी वजह से हर साल कई गंभीर दुर्घटनाएं भी सामने आती हैं। इससे पहले रविवार को पूर्वी जिआंगसू प्रांत में हुई इसी तरह की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे इन हादसों ने चंद्र नववर्ष के दौरान पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग से जुड़े सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।