अमेरिका में भीषण तूफान का कहर, झील में नौका पलटने से 3 लोगों की मौत

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 02:02 PM

3 dead after boat capsizes on wisconsin lake in us

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य की जिनेवा झील में तेज तूफान के दौरान एक नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। तूफान से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने जांच...

Washington: अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में तेज तूफान के दौरान जिनेवा झील में एक नौका पलटने से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोगों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'वालवर्थ काउंटी' शेरिफ विभाग के उप शेरिफ टॉम हॉसनर ने बताया कि काउंटी में तूफान के कारण पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, इमारतों को नुकसान पहुंचने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हॉसनर ने कहा कि उन्हें मारे गए और बचाए गए लोगों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।

 

उन्होंने बताया कि लेक जिनेवा शहर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेक जिनेवा के मेयर टॉड क्रॉस ने आपात स्थिति घोषित कर दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दक्षिणी विस्कॉन्सिन स्थित जिनेवा झील में शिकागो क्षेत्र और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अधिकारी ने बताया कि तूफान के कारण झील में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोगों को बचा लिया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!