खैबर पख्तूनख्वा में जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में 3 पुलिसकर्मी मारे गए

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 01:23 AM

3 policemen killed in terrorist attack on check post in khyber pakhtunkhwa

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी खान जैब ने बताया कि यह हमला हंगू जिले के काजी तालाब पुलिस जांच चौकी पर हुआ, जब...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी खान जैब ने बताया कि यह हमला हंगू जिले के काजी तालाब पुलिस जांच चौकी पर हुआ, जब आतंकवादियों ने पास के एक पहाड़ से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की।

पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि, गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गए। जैब ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा की और बिना देर किए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजने का आदेश दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!