पाकिस्तान में आतंकियों पर बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में 32 आतंकवादी ढेर

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 08:34 PM

32 terrorists killed in anti terror operations in pakistan army

पाकिस्तान सेना ने बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवाद के खिलाफ चलाए अभियानों में 32 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) के अनुसार ये अभियान 28-29 जुलाई की रात...

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान सेना ने बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवाद के खिलाफ चलाए अभियानों में 32 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) के अनुसार ये अभियान 28-29 जुलाई की रात खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चलाए गए।

आईएसपीआर ने बताया कि अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 'फितना-अल-ख्वारिज' से जुड़े 24 आतंकवादी मारे गए। 'फितना-अल-ख्वारिज' वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करती है। आईएसपीआर ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के नुश्की जिले में भी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ इसी तरह के अभियान चलाए और आठ आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियार, गोला-बारूद और परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए गए और उन्हें नष्ट कर दिया गया। एक थिंक-टैंक 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज' ने जून की शुरुआत में जारी अपनी मासिक सुरक्षा समीक्षा में कहा था कि लगातार दो महीनों तक सुधार के बाद मई में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ी और इसकी मुख्य वजह खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ती आतंकवादी हिंसा थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!