अमेरिका में नहीं कम हो रही गोलीबारी की घटनाएं, अब वेस्ट टेक्सास में पार्टी के दौरान फायरिंग, 5 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 05 Jun, 2022 06:50 AM

5 teens injured in firing during party in west texas

अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में शनिवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों

एल पासो/शिकागोः अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में शनिवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

सोकोरो के पुलिस प्रमुख डेविड बर्टन ने कहा कि 16 से 18 साल की आयु के किशोर मेक्सिको सीमा पर एल पासो के निकट सोकोरो में शनिवार को एक घर में पार्टी कर रहे थे, वहां लगभग 100 लोग मौजूद थे। 

बर्टन ने बताया कि आयोजकों के अनुसार दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हुई। वहीं, शिकागो में एक सुरक्षाकर्मी और उसके कुत्ते को गोली मारने के लिए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में सुरक्षाकर्मी और उसका कुत्ता दोनों घायल हो गए थे। 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिकागो पुलिस विभाग ने कहा कि टेरियन जॉनसन (19) के खिलाफ हत्या के प्रयास, हथियारबंद लूट के प्रयास और पशु अत्याचार के आरोप लगाए गए हैं। विभाग ने कहा कि जॉनसन को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!