चीन में चंद्र नववर्ष की रात भयानक विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 11:45 AM

8 dead in fireworks shop blast at start of china s lunar new year holiday

पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में चंद्र नववर्ष से पहले पटाखों की दुकान में विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए। दुकान के पास पटाखा जलाने से हादसा हुआ। प्रशासन ने पटाखों की निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Bejing: पूर्वी चीन में 'चंद्र नववर्ष' से पहले पटाखों की एक दुकान में विस्फोट होने से आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डोंगहाई काउंटी सरकार ने एक बयान में कहा कि जियांग्सू प्रांत के एक गांव में रविवार दोपहर विस्फोट तब हुआ जब एक व्यक्ति ने दुकान के पास पटाखा जला दिया।

 

चीन में चंद्र नववर्ष की आधी रात पटाखे जलाना एक परंपरा है लेकिन हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण की वजह से कई स्थानों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीन में चंद्र नववर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा। रविवार के विस्फोट के बाद, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों से भविष्य की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग की निगरानी मजबूत करने का आग्रह किया है।   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!