ताइवान के चारों ओर चीन की सैन्य घेराबंदी तेज, ADIZ में PLA के 12 चीनी विमान व 7 युद्धपोतों की घुसपैठ

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:52 PM

taiwan detects 12 chinese sorties 7 vessels around its waters taiwan

ताइवान ने अपनी सीमा के पास चीनी सेना की बढ़ती गतिविधियों का खुलासा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 12 चीनी सैन्य विमान और 7 नौसैनिक जहाज ताइवान के आसपास देखे गए, जिनमें से अधिकांश ने ADIZ और मध्य रेखा पार की। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

International Desk:  ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने एक बार फिर ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंत्रालय के अनुसार, सुबह 6 बजे तक चीन के 12 सैन्य विमान और 7 नौसैनिक जहाज ताइवान के आसपास देखे गए। इन 12 विमानों में से 11 विमानों ने ताइवान और चीन के बीच की ‘मीडियन लाइन’ पार की और ताइवान के उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइवान की सेना ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक जवाबी कदम उठाए।

 

इससे पहले भी बुधवार को ताइवान ने 13 चीनी सैन्य विमानों और 6 युद्धपोतों की मौजूदगी दर्ज की थी, जिनमें से 11 विमानों ने ADIZ में प्रवेश किया था। ताइवान का कहना है कि ऐसी गतिविधियां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं। इस बीच, अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर कई देशों की बैठक चल रही थी, जिसे चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने बताया कि बातचीत में व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और ऊर्जा जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने अप्रैल में चीन यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका-चीन रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!